Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चंडीगढ़ : किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर सीएम खट्टर ने कही ये बात दिया बयान
  • चंडीगढ़
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

चंडीगढ़ : किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर सीएम खट्टर ने कही ये बात दिया बयान

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (1)

पिपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पुलिस के बचाव में बड़ा बयान दिया है. सीएम खट्टर का कहना है कि पिपली में पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया.

सादी वर्दी में तैनात सीआईए स्टाफ ने आत्मरक्षा में डंडे चलाए. सीएम ने कहा कि किसानों ने बैरिकेड तोड़कर उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की थी. सीएम ने कहा कि कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिनका सीधा स्पष्ट जवाब नहीं होता. लाठीचार्ज का कोई आदेश पिपली में नहीं था. लाठीचार्ज क्या होता है चर्चा ये होनी चाहिए.

Gurugram: कोरोना को मात दे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए CM खट्टर, कही ये बात

सीएम खट्टर ने कहा कि आत्मरक्षा का अधिकार सभी को है, अगर कोई पुलिसकर्मी पर ट्रैक्टर चढ़ाना शुरू करेगा तो वो खुद का बचाव करेगा. लाठीचार्ज की जांच पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच हो गई है. वह आपके सामने ही जांच कर रहे हैं. आत्मरक्षा में सीआईए स्टाफ ने डंडा चलाया, ये सामने आया है. चीजों को काबू करने के लिए कुछ चीजें मौके पर ही होती हैं.

किसानों पर नहीं हुआ लाठीचार्ज, पुलिसकर्मियों ने किया अपना सेल्फ डिफेंस- सीएम  खट्टर - चौपाल TV

पिपली लाठीचार्ज पर अनिल विज ने एक बार फिर कहा सच्चाई हजार से साल बाद भी वो ही रहती है. विज ने कहा आज सीएम ने भी कहा है मैं भी बोल चुका हूं. बीजेपी के ही कुछ लोगों के लाठीचार्ज होने के बयान पर विज ने कहा धरातल में जाने से उनको भी सच्चाई पता लगेगी.

पिपली में किसानों पर नहीं हुआ लाठीचार्ज, पुलिस ने जान बचाने के लिए किया सेल्फ डिफेंस: CM खट्टर

अनिल विज ने कहा कि किसानों को बात समझ आ गई है, इसलिए 20 तारीख को किसान बन्द में नहीं आए. कल कुछ हजार ही भटके हुए लोग सड़कों पर आए हैं. विज ने कहा कि प्रदर्शन में भी आंकड़े जुटाए जा रहें है. नियम तोड़ा है तो कार्रवाई होगी. जो लोग किसान के कंधे पर बंदूक रखकर चलाना चाहते थे वो नाकाम हुए हैं. अब इस मूमेंट में कोई दम नहीं है, ये बेदम हो चुका है. एमएसपी को लेकर पीएम ने खुद आकर जवाब दिया है. कोई अब प्रश्न इसमें रह नहीं गया है. अब किसान पढ़ा लिखा और समझदार है बहकावे में नहीं आएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 24 सितंबर को फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ के मौके पर PM मोदी करेंगे विराट कोहली और मिलिंद सोमन से खास बात
Next: उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इन 25 हस्तियों संग करेंगे बैठक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.