Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जम्मू : ब्लॉक डेवलपमेंट समिति के चेयरमैन भूपिंदर सिंह की हत्या पर बीजेपी ने पाकिस्तान पर बोला हमला
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जम्मू : ब्लॉक डेवलपमेंट समिति के चेयरमैन भूपिंदर सिंह की हत्या पर बीजेपी ने पाकिस्तान पर बोला हमला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
ravinder-raina

कश्मीर घाटी के बडगाम के खग इलाके के ब्लॉक डेवलपमेंट समिति के चेयरमैन भूपिंदर सिंह की आतंकियों के की गई हत्या पर बीजेपी ने पाकिस्तान पर करारा हमला बोला हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा है कि पाकिस्तान कश्मीर को कब्रिस्तान बनाना चाहता है.

जम्मू कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा है कि पकिस्तान के कायर आतंकियों ने कश्मीर को एक बार फिर से लहूलुहान कर दिया है. उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी के बडगाम के खग इलाके के सरपंच भूपिंदर सिंह की हत्या कर पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी में कश्मीरीयत का कत्ल किया है.

रैना ने इसे इंसानियत का कत्ल कहा और दावा किया कि कश्मीर को लहूलुहान किया गया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर को बर्बाद करना चाहता है और वहां की शांति में खलल डालना चाहता है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों के खून का प्यासा है और वह कश्मीर के अंदर बर्बादी चाहता है.

BJP President Says On Killing Of Bdc Chairman Pakistan Wants To Make  Kashmir A Cemetery ANN | जम्मू: आतंकियों ने BDC चेयरमैन की हत्या की, BJP  अध्यक्ष का फूटा गुस्सा, बोले- कश्मीर

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के बुजदिल आतंकवादियों को सुरक्षा बल चुन-चुन के मौत के घाट उतार देंगे. उन्होंने कहा कि कश्मीर को इस पाकिस्तानी मानसिकता से मुक्त किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही आतंकवाद मुक्त कश्मीर घाटी का निर्माण होगा. भूपेंद्र सिंह की हत्या पर रोष प्रकट करते हुए रविंद्र रैना ने कहा कि उनकी हत्या निंदनीय है और कायराना है उन्होंने कहा कि यह हत्या दर्शाती है कि पाकिस्तान कश्मीर को कब्रिस्तान बनाना चाहता है और पाकिस्तान कश्मीरियों को बर्बाद करना चाहता है.

Post navigation

Previous: बीजेपी सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने गुप्तेश्वर पांडे को लेकर कही ये बड़ी बात :
Next: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने बीटेक का रिजल्ट किया जारी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.