Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने बीटेक का रिजल्ट किया जारी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने बीटेक का रिजल्ट किया जारी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
result-3

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के बीटेक अंतिम वर्ष/ सेमेस्टर की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. ये रिजल्ट विश्वविदयालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. वे स्टूडेंट्स जो इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे वे अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in से चेक कर सकते हैं.

आपको बता दें कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस महामारी के चलते इस साल परीक्षा पैटर्न में बदलाव कर दिया था. इस बार फाइनल ईयर की परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्न प्रणाली को लागू किया गया था. परीक्षा के सभी पेपर में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के थे. जिनके उत्तर स्टूडेंट्स को देने थे. परीक्षा के समय परीक्षा केंद्र के एंट्री गेट से लेकर परीक्षा कक्ष तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया.

AKTU exam result 2020: BTech and BPharma first year result declared - AKTU  exam result 2020: बीटेक व बीफार्मा प्रथम वर्ष का रिजल्ट घोषित

एकेटीयू बीटेक फाइनल परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई. हर पाली के लिए दो-दो घंटे का समय तय किया गया था. तीन पालियों में आयोजित की गई एकेटीयू फाइनल सेमेस्टर/ ईयर की परीक्षाओं के लिए राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश भर में 172 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. आपको बता दें कि इससे पहले एकेटीयू ने उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा 2020 में की आंसर की भी जारी कर दी है.

AKTU B Tech final year exam results released check on aktu ac in

आपको बतादें कि रविवार को करीब एक लाख 19 हजार स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे. पूरे प्रदेश में आयोजित इस परीक्षा में करीब 1.62 लाख परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था. इस साल इस परीक्षा में करीब 74 फीसदी स्टूडेंट्स उपस्थिति हुए थे. वहीं राजधानी लखनऊ में 84.76 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी. बाद में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई.

Post navigation

Previous: जम्मू : ब्लॉक डेवलपमेंट समिति के चेयरमैन भूपिंदर सिंह की हत्या पर बीजेपी ने पाकिस्तान पर बोला हमला
Next: नेपाल में हो रही बारिश की वजह से एक बार फिर बिहार में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.