Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • CM योगी ने हस्तिनापुर के लिए इंटीग्रेटेड डेवलेपमेंट प्लान किया तैयार
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

CM योगी ने हस्तिनापुर के लिए इंटीग्रेटेड डेवलेपमेंट प्लान किया तैयार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
38-2

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में नोएडा में फिल्म सिटी बनाने का एलान किया था. उन्होंने फिल्म सिटी की घोषणा करते हुए ऐतिहासिक हस्तिनापुर का भी जि़क्र किया. ये भी कहा गया कि अब यहां फिल्म शूटिंग प्वाइंट बनाया जाएगा.

अब पर्यटन विभाग मिशन हस्तिनापुर को लेकर जुट गया है. अब पर्यटन विभाग नए सिरे से हस्तिनापुर स्थित द्रोपदी मंदिर, कर्ण मंदिर, पाण्डव मंदिर और गांधारी तालाब के जीर्णोद्धार में जुट गया है. क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी का कहना है कि इस क्षेत्र के विकास के लिए इंटीग्रेटेड डेवलेपमेंट प्लान तैयार हो गया है. और बहुत जल्द अब हस्तिनापुर की सूरत बदली बदली नज़र आएगी.

यहीं नहीं क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी का कहना है कि न सिर्फ प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का जीर्णोद्धार होगा बल्कि अब हस्तिनापुर के गांव-गांव में अब विकास की गंगा बहेगी. गांव में मौजूद पर्यटन स्थलों को भी विकसित किया जाएगा. इस बार 27 सितम्बर को वर्ल्ड टूरिज़्म-डे का थीम भी टूरिज़्म और रुरल डेवलेपमेंट रखा गया है.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हस्तिनापुर के विकास को लेकर कृत संकल्पित हैं. उन्होंने कई बार ऐतिहासिक धरती के विकास को लेकर योजनाओं का ख़ाका खींचा है. आने वाले दिनों में अब यहां एएसआई के अधिकारी भी बैठेंगे क्योंकि मेरठ को एएसआई के नए सर्किल का भी तोहफा मिला है. कह सकते हैं कि आने वाले दिनों में अब यहां पर्यटकों को बदला बदला सा हस्तिनापुर नज़र आने वाला है.

फिल्म सिटी के बाद CM योगी की एक और सौगात, हस्तिनापुर के लिए इंटीग्रेटेड  डेवलेपमेंट प्लान तैयार | meerut - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार,  लेटेस्ट ...

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रेहड़ी पटरी व्यवसायियों से लेकर एमएसएमई उद्योगों और बड़े उद्योगों के लिए सरकार ने वित्तीय प्रोत्साहन की व्यवस्था की है. जिला प्रशासन बैंकों से समन्वय कर लोगों को ऋण योजनाओं का लाभ दिलाएं.

उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ पैकेज के अंतर्गत कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास की असीम संभावनाएं हैं. हर ब्लाक में एफपीओ का गठन करें. गोदामों के लिए प्रस्ताव तैयार करें. उन्होंने कहा कि इसमें देरी करना ठीक नहीं. गो-आश्रय स्थलों को विकसित करें यह आय का जरिया बन सकती हैं. पर्यटन विकास की नवीन संभावनाएं तलाशें. सीएम योगी लखनऊ मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे.

Post navigation

Previous: CM योगी ने अपने तमाम निर्णय अब संस्कृत भाषा में भी किये जारी
Next: बॉलीवुड ड्रग कनेक्शन के दौरान शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान ने किया अजीबो गरीब पोस्ट शेयर :–

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.