Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CM योगी ने अपने तमाम निर्णय अब संस्कृत भाषा में भी किये जारी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

CM योगी ने अपने तमाम निर्णय अब संस्कृत भाषा में भी किये जारी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने तमाम निर्णय व कार्यक्रम की जानकारी हिंदी और अंग्रेजी के साथ ही संस्कृत भाषा में भी जारी करना शुरू कर दिया है.

इसके बाद शनिवार को कोविड 19 के मुद्दे पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई बैठक का प्रेस नोट शनिवार को संस्कृत भाषा में जारी किया गया. बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में कहा है कि शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां अब संस्कृत भाषा में जारी की जाएंगी.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अब शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां अब संस्कृत भाषा में भी जारी की जाएगी. इसके बाद सूचना विभाग ने कोविड 19 के मुद्दे पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई बैठक का प्रेस नोट शनिवार को संस्कृत भाषा में जारी किया. इसके लिए विभाग ने दो संस्कृत भाषा के अधिकारीयों की तैनाती भी की है.

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के निर्देशानुसार शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां अब संस्कृत भाषा में भी निर्गत की जाएंगी।

मुख्यमंत्री जी द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत प्रतिदिन की जा रही समीक्षा बैठक की आज की संस्कृत भाषा में निर्गत प्रेस विज्ञप्ति.. pic.twitter.com/601r7dGLYV

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 26, 2020

इसके लिए विभाग ने संस्कृत के दो जानकार अधिकारियों को भी रखा है. सरकार की ओर से हिंदी व अंग्रेजी में पहले से ही नियमित प्रेस नोट जारी होते हैं. हालांकि प्रयोग के तौर पर पहले भी संस्कृत के प्रेस नोट जारी हुए थे, लेकिन अब यह काम नियमित तौर पर किया जाएगा.

गौरतलब है कि सूचना विभाग में अभी तक हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में ही प्रेस नोट जारी किए जाते थे. जिसके बाद साल 2019 में मुख्यमंत्री ने इस संस्कृत में भी प्रेस नोट जारी किए जाए, इसके निर्देश दिए थे. इससे संस्कृत भाषा को बढ़ावा मिलेगा और संस्कृत के विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होगा

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उमा भारती कोरोना की चपेट में वंदे मातरम कुंज में खुद को किया क्वॉरंटीन
Next: CM योगी ने हस्तिनापुर के लिए इंटीग्रेटेड डेवलेपमेंट प्लान किया तैयार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.