Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीमा पर तनाव,इस बार पाक ने नहीं स्वीकारी भारत की दिवाली मिठाई
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश

सीमा पर तनाव,इस बार पाक ने नहीं स्वीकारी भारत की दिवाली मिठाई

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
india pakistan border

अनुच्‍छेद 370 की समाप्ति के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी चरम पर है। फिलहाल तनाव में कमी के आसार भी नहीं हैं। इसका सीधा असर बॉडर पर तैनात भारत-पाक सैन्‍य अधिकारियों की मेल मुलाकात और खुशी के अवसर एक-दूसरे को बधाई देने की परंपराओं पर भी पड़ा है। तनाव का ही नतीजा है कि इस बार दिवाली की मिठाई पाकिस्‍तान ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। दोनों देशों में गर्मागर्मी के बीच हर साल की तरह दिवाली पर जो बॉर्डर पर मिठाई एक्सचेंज होती है, वह इस बार नहीं हुई है। इसके बदले पाकिस्तान की ओर से बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन नियमित रूप से जारी है। इसके जवाब में भारतीय सेना ने एक्शन लिया।

 

प्राटोकोल के मुताबिक हर साल इस्लामाबाद में मौजूद भारतीय हाई कमिशन दिवाली पर सभी अहम दफ्तरों में मिठाई भेजता है। पाकिस्तान की आईएसआई ने पहले प्रोटोकोल का स्वागत करते हुए मिठाई को स्वीकारा लेकिन बाद में उन्हें वापस कर दिया।आईएसआई पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है और पाकिस्तान की सत्ता-रणनीति में उसका दबदबा है। न सिर्फ इस्लामाबाद में आईएसआई या अन्य अधिकारी बल्कि बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी इस बार भारत के द्वारा दी गई मिठाई नहीं स्वीकार की है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्‍त किए जाने के बाद से ही दोनों देशों के बीच हालात ठीक नहीं हैं। पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ भड़काऊ काम कर रहा है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रेलवे ने त्यौहारों के दौरान शुरू किया विशेष रेलगाड़ी
Next: यूपी में विधायक के आवास से कुछ दूर हुआ बम धमाका,बच्ची हुई घायल, मची अफ़रातफ़री…

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.