Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में विधायक के आवास से कुछ दूर हुआ बम धमाका,बच्ची हुई घायल, मची अफ़रातफ़री…
  • क्राइम
  • देश

यूपी में विधायक के आवास से कुछ दूर हुआ बम धमाका,बच्ची हुई घायल, मची अफ़रातफ़री…

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
यूपी में विधायक के आवास से कुछ दूर हुआ बम धमाका,बच्ची हुई घायल, मची अफ़रातफ़री…

उत्तर प्रदेश : फर्रुखाबाद जिले में बम धमाका हुआ है।जिसमें एक बच्ची घायल हो गई है।घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलों की संख्या बढ़ सकती है।फर्रुखाबाद जिले के मोहल्ला सेनापति में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के आवास से करीब सौ मीटर की दूर जवहार लाल और विपिन वर्मा के मकान के बाहर सुबह 7.50 बजे बम धमाका हो गया।

तेज धमाके से आसपास के कई घरों के खिड़की दरवाजे टूट गए।घरों के बाहर और मंदिर में लगे एलईडी बल्ब टूट कर गिर गए। कुछ मकानों की टाइल्स उखड़ गई।इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई।धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए।खिड़की का शीशा टूटकर लगने से एक बच्ची घायल हो गई।लोग घरों से बाहर निकल आए।मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।

पुलिस को बिजली के तार पर एक लाल रंग का बैग टंगा मिला।उसे उतारा गया।उसकी हालत से लग रहा था कि बम उसी में रखा था और धमके साथ उछलकर वह तार में टंग गया।

मिथलेश कुमारी जो की मोहल्ले की रहने वाली है उन्होंने बैग देखकर बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह टहलने के लिए निकली थीं। तब उन्होंने यह बैग सड़क पर नाली के पास रखा देखा था।

उन्होंने जिस जगह बैग रखा देखा।वहां धमाके की वजह सड़क फट गई।छानबीन के दौरान पुलिस को एक घड़ी मिली है।इससे आशंका जताई जा रही है कि वह टाइम बम हो सकता है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीमा पर तनाव,इस बार पाक ने नहीं स्वीकारी भारत की दिवाली मिठाई
Next: बुजुर्ग दंपती ने जहर खाकर दी जान,बीमारी और आर्थिक तंगी से थे परेशान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.