Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जावेद अख्तर ने करण जौहर के पार्टी वाले वीडियो पर दी अपनी प्रतिक्रिया
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

जावेद अख्तर ने करण जौहर के पार्टी वाले वीडियो पर दी अपनी प्रतिक्रिया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
7b65b95472bc97fea2dda59333946b6a

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स ऐंगल सामने आने के बाद कई बॉलीवुड ए-लिस्टर्स का नाम आया है। जावेद अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए करण जौहर के पार्टी वाले वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस पोस्ट में उन्होंने मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा अगर करण जौहर ने अपनी पार्टी में कुछ किसानों को भी बुला लिया होता तो टीवी चैनल्स की जिंदगी आसान हो जाती। उन्हें किसानों के प्रदर्शन और करण की पार्टी में से एक को चुनना नहीं पड़ता! ऐसा लगता है कि करण की पार्टी हमारे चैनल्स की दूसरी सबसे फेवरेट ‘पार्टी’ है।

दरअसल, करण जौहर की साल 2019 की पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि स्टार्स ने ड्रग्स लिए हुए हैं। इस पार्टी में कई सेलेब्स समेत जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर भी शामिल थीं।

If Karan johar had invited some farmers too for his party life would have been easier for our TV channels.They would not have had to choose between farmers protest and Karan’s party!. it seems that Karan’s do is the second most favourite PARTY of our channels

— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) September 25, 2020

जावेद अख्तर ने इस पोस्ट में मीडिया पर तंज कसते हुए अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि मीडिया, किसान बिल से जुड़े विरोध की खबरों पर फोकस न करके बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल पर हो रहे बवाल और करण जौहर की पार्टी को लेकर खबरें दिखा रही है। इसपर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

आपको बता दें कि ड्रग्स मामाले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को रकुलप्रीत भी एनसीबी के दफ्तर पहुंची थीं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से शनिवार को एनसीबी के दफ्तर में पूछताछ की गई। ड्रग्स केस में कई नए अपडेट्स सामने आए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी होंगे परमानेंट : अरविंद केजरीवाल
Next: कंगना की याचिका पर मुंबई एच सी की बी एम सी को फटकार- बारिश में इमारत को तोड़कर नहीं छोड़ सकते कल सुनवाई जारी :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.