Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कंगना की याचिका पर मुंबई एच सी की बी एम सी को फटकार- बारिश में इमारत को तोड़कर नहीं छोड़ सकते कल सुनवाई जारी :-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कंगना की याचिका पर मुंबई एच सी की बी एम सी को फटकार- बारिश में इमारत को तोड़कर नहीं छोड़ सकते कल सुनवाई जारी :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
637015-kangana

एक्ट्रेस कंगना रनौत के ऑफिस को तोड़े जाने के मामले में सुनवाई करते हुए मुंबई के हाई कोर्ट ने शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत से जवाब दाखिल करने को कहा है। इसके साथ ही कोर्ट ने बीएमसी को फटकार लगाते हुए कहा कि इमारत को तोड़कर उसे नहीं छोड़ा जा सकता है। इस मामले में शुक्रवार से सुनवाई शुरू होगी। कोर्ट ने कहा कि दफ्तर का एक हिस्सा गिराया जा चुका है और बारिश की वजह से सुनवाई को टाला नहीं जा सकता है। कोर्ट ने दायर संशोधित याचिका में रिस्पॉन्डेंट्स के नाम पर भी नाराजगी व्यक्त की। कोर्ट ने याचिका को और संशोधित करने की अनुमति दे दी है और शुक्रवार, 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे सुनवाई का समय तय किया है।

Kangana Ranaut Case: BMC files affidavit in bombay high Court | कंगना के  ऑफिस में तोड़फोड़ को BMC ने ठहराया जायज, हाई कोर्ट से की ये मांग | Hindi  News, देश

जस्टिस एस जे कथावाला और जस्टिस आर आई चागला की डिवीजन बेंच को याचिका पर सुनवाई के दौरान वकील प्रदीप जे थोराट द्वारा बताया गया कि वे संजय राउत की ओर से पेश हो रहे हैं और उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए समय की आवश्यकता है क्योंकि उन्हें गुरुवार सुबह ही याचिकाएं मिली हैं।

kangana ranaut vs shivsena bmc demolition team enter inside actress office  at pali hill in bandra banglow bud | कंगना रनौत के मुंबई ऑफिस पर BMC की  तोड़फोड़, एक्‍ट्रेस ने बाबर से

थोराट ने आगे कहा कि संजय राउत चूंकि संसद के सदस्य हैं और इस समय संसद सत्र की वजह से दिल्ली में होने के चलते निर्देश देने के लिए उपलब्ध नहीं है तो उन्हें कोर्ट द्वारा और समय दिया जाना चाहिए। इसके बाद याचिका पर सुनवाई होनी चाहिए। वहीं, बीएमसी के वरिष्ठ वकील अनिल साखरे ने भी भाग्यवंत लाते की ओर से और अधिक समय की मांग की। पिछली सुनवाई में हाई कोर्ट ने बीएमसी के एच-वेस्ट वॉर्ड के अधिकारी भाग्यवंत लाते को अभियोजित करने यानी पार्टी बनाने की इजाजत एक्ट्रेस को दी थी।

BMC demolished kangana ranauts office manikarnika | BMC ने Kangana Ranaut  के ऑफिस पर चलाया बुलडोजर, सामने आईं तस्वीरें | Hindi News,

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि बंगले के एक हिस्से को गिराया जा चुका है और मुंबई में हो रही भारी बारिश की वजह से याचिका पर सुनवाई को और नहीं टाला जा सकता है। बेंच ने कहा, ”हम धवस्त हो चुके घर को ऐसे ही नहीं छोड़ सकते हैं। आपको यहां पर ज्यादा समय चाहिए, लेकिन बाकी आप बहुत तेज हैं।” कोर्ट ने थोराट को राउत की ओर से जवाब दाखिल करने की अनुमति दी।

कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ के मामले में संजय राउत को झटका, HC ने पार्टी  बनाने की दी अनुमति | bollywood - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार,  लेटेस्ट ...

तारीख नौ सितम्बर को कंगना रनौत का ऑफिस बी एम सी ने तोड़ताड़ मचाई थी :-

घिरने के बाद बोली BMC- तोड़फोड़ का काम हुआ पूरा, कंगना को नहीं दिया गया समय  - BMC officers reaction on actress Kangana Ranaut office demolition - AajTak

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस पर निशाना साधना शुरू कर दिया था। इस दौरान, उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कर दी थी, जिसके बाद उनके और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया था। नौ सितंबर को बीएमसी ने कंगना के दफ्तर के एक हिस्से को अवैध बताते हुए तोड़ दिया था। हालांकि, कंगना द्वारा दायर याचिका में कोर्ट ने रोक लगा दी थी |

Kangana Ranaut News: BMC द्वारा कंगना के ऑफिस तोड़फोड़ करने पर कंगना करेंगी  केस

लेकिन तब तक बीएमसी एक हिस्से को तोड़ चुकी थी। रनौत ने दफ्तर तोड़े जाने की कार्रवाई को अवैध बताते हुए बीएमसी और उसके अधिकारियों से दो करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।

Post navigation

Previous: जावेद अख्तर ने करण जौहर के पार्टी वाले वीडियो पर दी अपनी प्रतिक्रिया
Next: अर्चना पूरन सिंह को कपिल शर्मा ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.