Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अर्चना पूरन सिंह को कपिल शर्मा ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

अर्चना पूरन सिंह को कपिल शर्मा ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

कपिल शर्मा अपने मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो से दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्स को भी गुदगुदाते हैं. साथ ही वो अपने सह-कलाकारों का भी खूब ध्यान रखते हैं. इसलिए वो अर्चना पूरण सिंह के बर्थडे को कैसे मिस कर सकते हैं. कपिल शर्मा ने अपने ही अंदाज में अर्चना पूरण सिंह का विश किया. 26 सितंबर को अर्चना पूरन सिंह का जन्मदिन होता है.

अर्चना पूरण सिंह के 58वें जन्मदिन पर कपिल शर्मा ने उनके संग अपनी एक फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. उन्होंने अर्चना के साथ दो फोटो शेयर की है. साथ ही कैप्शन में लिखा है दिल से खूबसूरत, सूरत से खूबसूरत, सबसे खूबसूरत हमारी सबकी प्यारी अर्चना पूरण सिंह जी को जनमदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. आप हमेशा ऐसे ही मुस्कुराती रहें और पैसे बनाती रहें. लव यू मैम.

https://www.instagram.com/p/CFmDyRJAIHh/

कपिल शर्मा ने इस तरह अर्चना पूरण सिंह को बधाई दी. अभी तक कपिल शर्मा के इस पोस्ट को 8 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. अर्चना पूरण सिंह ने भी कपिल को जवाब देते हुए लिखा इतने प्यारे कॉम्प्लिमेंट्स के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया कपिल. अब पब्लिक को पता चला कि तू मेरी तारीफ भी कर सकता है. लव यू ऑलवेज बता दें कि दोनों की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद करते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कंगना की याचिका पर मुंबई एच सी की बी एम सी को फटकार- बारिश में इमारत को तोड़कर नहीं छोड़ सकते कल सुनवाई जारी :-
Next: भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.