Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आई पी एल 2020: युजवेंद्र चहल बने मैन ऑफ द मैच, तो खुशी से उचक पड़ीं मंगेतर धनश्री:–
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आई पी एल 2020: युजवेंद्र चहल बने मैन ऑफ द मैच, तो खुशी से उचक पड़ीं मंगेतर धनश्री:–

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
17de22acd809e5f4800c74e3edd5055f6b70e9ec2083352762602cf14ba58722

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस ऐसी फ्रेंचाइजी टीम है, जिसने अपने खिलाड़ियों को परिवार साथ लाने की इजाजत दी है, इसके अलावा बाकी फ्रेंचाइजी टीमों के खिलाड़ी परिवार के बिना ही युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ऐसे क्रिकेटर हैं, जो अपनी पत्नी के साथ दुबई पहुंचे हैं। आरसीबी ने इस सीजन का अपना ओपनिंग मैच 21 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला और 10 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो रहे युजवेंद्र चहल, जिन्होंने एक ओवर में पूरा मैच पलट डाला। चहल की मंगेतर और मशहूर यूट्यूबर और कोरियोग्राफर धनश्री ने इसका जश्न एकदम अलग अंदाज में मनाया। इस जश्न का वीडियो उन्होंने अपने फैन्स के साथ शेयर किया है।चहल बने मैन ऑफ द मैच तो खुशी ने नाच उठीं मंगेतर धनाश्री वर्मा, देखिए उनका  'डांस' रिएक्शन - Today Samachar | DailyHunt

 

धनश्री इस वीडियो में टीवी के पास खड़ी नजर आ रही हैं और जैसे ही मैन ऑफ द मैच के लिए युजवेंद्र का नाम बुलाया जाता है, खुशी से उछल पड़ती हैं। धनश्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो युजवेंद्र के साथ वीडियो कॉल पर बात करती हुई भी नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘यह हमारा पहला मैच एकसाथ। अंत में यह एक खेल है और इसमें कुछ भी हो सकता है, सभी ने कड़ी मेहनत की थी, यह मेरे लिए कई मायनों में बहुत खास मौका है। आपके साथ मेरा सपोर्ट और प्यार हमेशा है। युजवेंद्र चहल और पूरी टीम को शुभकामनाएं।

 

चहल को मिला 'मैन ऑफ द मैच' तो खुशी से नाचने लगीं धनाश्री, Video शेयर कर

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए युजवेंद्र ने लिखा, ‘बहुत क्यूट माय लव, थैंक यू।’ एसआरएच ने टॉस जीता और कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। देवदत्त पडीक्कल और एबी डिविलियर्स की हाफसेंचुरी के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 163 रन बनाए|

IPL 2020 : चहल की मंगेतर का खास सेलिब्रेशन, कहा ये हमारा में पहला IPL -  Haribhoomi | DailyHunt

जवाब में एसआरएच की टीम 19.4 ओवर में 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चहल के अलावा शिवम दुबे और नवदीप सैनी ने दो-दो विकेट लिए। इस जीत के साथ आरसीबी +0.500 नेट रनरेट और दो प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ड्रग्स माफियाओं से मिली BJP सांसद रवि किशन को धमकी
Next: 30 साल की उम्र में छह बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी थी एक महिला 55 की उम्र में पति के पास वापस लौट आयी |

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 19 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.