Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ड्रग्स माफियाओं से मिली BJP सांसद रवि किशन को धमकी
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

ड्रग्स माफियाओं से मिली BJP सांसद रवि किशन को धमकी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Ravi-Kishan-Shukla

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने धमकी दिये जाने के मामले पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैं अपनी आवाज हमेशा उठाता रहूंगा.

मुझे अपनी जान की फिक्र नहीं है. इसके अलावा रवि किशन ने कहा कि मैं फिल्म इण्डस्ट्री और युवाओं के भविष्य के लिये अपनी बात जरूर कहूंगा. आपको बता दें कि अभिनेता रविकिशन को ड्रग्स माफियाओं से जान की धमकी मिल रही है.Ravi Kishan honored with award in Kolkata - कोलकाता में अवार्ड से सम्मानित  हुए रवि किशन

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि देश के भविष्य के लिये दो-पांच गोली भी खा लेंगे तो कोई चिंता नहीं गौरतलब है कि रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग्स के नेटवर्क को लेकर संसद में मुद्दा उठाया था. ठीक इसी के बाद से उन्हें ड्रग्स माफियाओं से धमकी मिल रही है.

भाजपा सांसद शनिवार को दिल्ली से गोरखपुर रवाना हो गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी कर सकते हैं और उन्हें धमकी को लेकर जानकारी दे सकते हैं.

#WATCH I'll speak at the right time. I've raised my voice for youths & future of film industry. I didn't think about my life. Desh ke bhavishya ke liye 2-5 goli bhi kha lenge, to koi chinta nahi hai: Ravi Kishan, actor &BJP MP in Gorakhpur on reports of him receiving threat calls pic.twitter.com/Q9YedGwmYM

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 26, 2020

लोकसभा में इस मुद्दे को उठाने के पहले भी रवि किशन बॉलीवुड और देश में फैल रहे ड्रग्स कनेक्शन की बात कर चुके हैं. सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल आने पर रवि किशन ने न्यूज़ एटिन से बात करते हुए कहा था कि देश में हजारों करोड़ का ड्रग्स का कारोबार चल रहा है.

MP Ravi Kishan Targeted MLA Radha Mohan Agrawal Said Such People Resign ANN  | गोरखपुर: सांसद रवि किशन ने विधायक राधा मोहन अग्रवाल पर साधा निशाना, कहा-  इस तरह के लोग इस्तीफा

हालांकि इतने बड़े पैमाने पर बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल आने पर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया था और कहा था कि उन्हें यह नहीं पता था कि ड्रग्स बॉलीवुड को इस तरह से अपने चंगुल में ले लिया है. रवि किशन का कहना था कि पड़ोसी मुल्क के देश ड्रग्स के माध्यम से देश के युवा को खोखला कर रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर : प्रियंका गांधी जुटी महिला क्रांति महासम्मेलन की तैयारी में
Next: आई पी एल 2020: युजवेंद्र चहल बने मैन ऑफ द मैच, तो खुशी से उचक पड़ीं मंगेतर धनश्री:–

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.