Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आप नेता संजय सिंह ने योगी सरकार को बताया जातिवादी और ठाकुरवादी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आप नेता संजय सिंह ने योगी सरकार को बताया जातिवादी और ठाकुरवादी

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
205563-sanjay-singh-yogi-adityanath

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक सर्वे कराने का दावा किया है. संजय सिंह ने रविवार को कहा कि मैंने एक सर्वे कराया था. सर्वे में पूछा गया था कि क्या योगी सरकार जातिवादी और ठाकुरवादी है? जिसमें 63 फीसदी जनता ने कहा था कि योगी सरकार जातिवादी है और 29 फीसदी ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है.

इस सर्वे को लेकर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने के बाद आप नेता संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के 39 जिलों में एक ही जाति विशेष यानी ठाकुर जाति के 46 शीर्ष अधिकारियों की तैनाती है. क्या यह जातिवाद नहीं है? क्या प्रदेश सरकार को शीर्ष पदों पर तैनाती के लिए अन्य जातियों से अधिकारी नहीं मिले. क्या यही भाजपा का रामराज्य है? क्या यही योगी का रामराज्य है?

सर्वे में 63% लोगों ने माना योगी सरकार जातिवादी है, सांसद संजय सिंह ने गिनाए

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की 24 करोड़ जनता के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होने दूंगा. सत्ता के बदौलत जातिवाद और ठाकुरवाद को नहीं होने दिया जाएगा. योगी जी आप ठाकुरों के लिए काम कीजिए, लेकिन दूसरी जातियों की उपेक्षा मत कीजिए. उनके साथ अन्यायपूर्ण रवैया मत अपनाइये. प्रदेश की 24 करोड़ जनता का ख्याल रखिए.

आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि मैं आपके नोटिस, मुकदमा और गिरफ्तारी से डरने वाला और जाकर घर में छिपने वाला नहीं हूं. आप चाहे कितना भी मुकदमा दर्ज करो,आवाज बुलंद करता रहूंगा. क्योंकि मैं अपने सर्वे और बयान पर सौ फीसदी कायम हूं.संजय सिंह ने कहा कि सर्वे को लेकर जिन लोगों के दिमाग में थोड़ा सा भी गलतफहमी रही होगी तो इस आंकड़े के बाद उनके दिमाग में अब कोई भी गलतफहमी नहीं रह जाएगी.

Post navigation

Previous: किसान बिल के खिलाफ प्रदर्शन जारी दिल्ली के इंडिया गेट पर ट्रैक्टर में लगाई आग
Next: नहर में डूबने से होने वाली मौत को आपदा में योगी सरकार ने किया शामिल

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.