Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • किसान बिल के खिलाफ प्रदर्शन जारी दिल्ली के इंडिया गेट पर ट्रैक्टर में लगाई आग
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

किसान बिल के खिलाफ प्रदर्शन जारी दिल्ली के इंडिया गेट पर ट्रैक्टर में लगाई आग

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

संसद से पारित होकर कानून बन चुके कृषि विधेयकों का चौतरफा विरोध जारी है. रविवार को भी देश के कई हिस्सों में किसानों व राजनीतिक दलों ने कृषि कानून के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन सोमवार को भी जारी है. इस बीच देश की राजधानी के सबसे संवेदनशील इलाका माने जाने वाले इंडिया गेट पर करीब 15-20 लोगों ने सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर में आग लगा दी.

संसद में पिछले सप्ताह पारित हुए कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों और विपक्षी दलों द्वारा देशभर में जारी प्रदर्शन के बीच यह घटना हुई है.दमकल अधिकारियों के अनुसार उन्हें सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर घटना की जानकारी मिली और दमकल की दो गाड़ियों को तुरन्त मौके पर भेजा गया. पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल ने कहा करीब 15-20 लोग सुबह सवा सात से साढ़े सात बजे के बीच इकट्ठा हुए और उन्होंने ट्रैक्टर में आग लगाने की कोशिश की.

किसान बिल के विरोध में India Gate पर कुछ लोगों ने ट्रैक्टर में लगाई आग, देखें Photos और VIDEO

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आग बुझा दी गई है और ट्रैक्टर वहां से हटा दिया गया है उन्होंने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब यह जानकारी जुटाने की कोशिश में है कि यह लोग कौन थे. प्रदर्शन

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को तीन कृषि विधेयकों को मंजूरी दी. गजट अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने तीन विधेयकों को मंजूरी दी. ये विधेयक हैं- 1) किसान उपज व्‍यापार एवं वाणिज्‍य (संवर्धन एवं सुविधा) विधेयक, 2020, 2) किसान (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) मूल्‍य आश्‍वासन अनुबंध एवं कृषि सेवाएं विधेयक, 2020 और 3) आवश्‍यक वस्‍तु (संशोधन) विधेयक, 2020.

Post navigation

Previous: कृषि बिल के विरोध में देश में प्रदर्शन लगातार जारी
Next: आप नेता संजय सिंह ने योगी सरकार को बताया जातिवादी और ठाकुरवादी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.