Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नहर में डूबने से होने वाली मौत को आपदा में योगी सरकार ने किया शामिल
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नहर में डूबने से होने वाली मौत को आपदा में योगी सरकार ने किया शामिल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

योगी सरकार अब कुआं, नदी, तालाब व नहर में डूबने से होने वाली मौतों को राज्य आपदा घोषित करने की तैयारी में है. अगर इन्हें राज्य आपदा घोषित किया जाता है तो पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद मिल सकेगी.

बतादें कि प्रदेश में 22 तरह की केंद्रीय व 18 तरह की राज्य आपदाएं घोषित हैं. इन आपदाओं में मरने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यही वजह है कि अगर कुआं, नदी, तालाब व नहर डूबने से होने वाली मौत को आपदा में शामिल किया जाता है तो पीड़ित परिजनों को भी चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.

Yogi Government In Readiness To Declare Death Due To Drowning As State  Disaster | डूबने से होने वाली मौत को राज्य आपदा घोषित करने की तैयारी में योगी  सरकार, पीड़ित परिजनों को

बतादें कि करीब दो महीने पहले राहत आयुक्त संजय गोयल ने डूबने से होने वाली मौतों को भी राज्य आपदा घोषित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था. एक अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग ने ऐसा ही एक प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा है.

कुएं, नदी, नहर तालाब में डूबने से मृत्यु को भी राज्य आपदा घोषित करने का  प्रस्ताव » BANSGAON SANDESH

वित्त विभाग की सलाह के बाद योगी सरकार इस पर फैसला लेगी आंकड़ों के मुताबिक 5 जुलाई 2019 से 13 जनवरी 2020 के बीच राज्य में डूबने से 380 लोगों की मौत हुई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आप नेता संजय सिंह ने योगी सरकार को बताया जातिवादी और ठाकुरवादी
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.