Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा करने बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पारा महोबा के चर्चित कांड को लेकर चढ़ा रहा। क्रशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार और उनकी टीम का नाम आने से नाराज योगी ने स्पष्ट कहा कि महोबा में पुलिस अफसर माफिया की तरह काम कर रहे थे।

माफिया कोरोना की तरह है, जिसे रोका न जाए तो बढ़ता जाता है। योगी ने ऐसे अफसरों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में मौजूद रहे सूत्रों के अनुसार बैठक में सबसे गर्म मुद्दा महोबा में क्रशर व्यापारी की मौत और आइपीएस द्वारा वसूली के लिए उनके उत्पीड़न का मामला रहा।

CM Yogi Aditynath Gave Directions To Improve Law And Order Latest News In  Hindi - #YogiAditynath : समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर बरसे  मुख्यमंत्री कहा छूटना नही चाहिए कोई ...

योगी ने कहा कि महोबा में सामने आया कि कैसे वहां एक वरिष्ठ अधिकारी अपराधी की तरह काम कर रहा था। उच्च अधिकारी नजर रखें कि उनकी क्षेत्र में कोई अफसर इस तरह का काम तो नहीं कर रहा। उसकी जानकारी तत्काल शासन को दी जाए। योगी ने कहा कि कोई अफसर जिम्मेदार पद पर बैठा है तो जनता के प्रति उसकी जवाबदेही ज्यादा है। कानून सभी के लिए समान है।

Yogi Adityanath sur Twitter : "आज जनपद हमीरपुर में कानून-व्यवस्था व विकास  कार्यों की समीक्षा की।… "

यदि गलत कृत्यों में अफसर लिप्त पाए जाएंगे, तो वह भी बख्शे नहीं जाएंगे। उल्लेखनीय है कि एसआइटी ने भी महोबा के मामले में रिपोर्ट दी है कि वहां आइपीएस पाटीदार और अन्य पुलिस कर्मी सिंडीकेट की तरह काम कर रहे थे। बैठक के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने ऑपरेशन माफिया

CM Yogi Adityanath varanasi visit corona report of 5 policemen came  positive | वाराणसी में 5 पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, CM के  दौरा को देखते हुए करवाई थी जांच

जबकि पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लक्ष्मी सिंह ने ऑपरेशन शक्ति के संबंध में प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी भी उपस्थित थे।

CM योगी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, सुधार के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 अक्टूबर से नवरात्र के पर्व के साथ ही पर्व और त्योहारों की श्रृंखला शुरू हो जाएगी। इस दौरान सुरक्षा और कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को लेकर पूरी सावधानी बरती जाए। थाना से लेकर बीट स्तर तक अच्छे अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए और जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाए। प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। माहौल को खराब करने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध पहले से ही कार्रवाई करें। फुट पेट्रोलिंग पर जोर देते हुए कहा कि इससे अपराधियों में भय पैदा होता है।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को नियंत्रित करने के लिए ऑपरेशन शक्ति सक्रियता से चलाने के निर्देश दिए। कहा कि बहन-बेटियों की सुरक्षा के प्रति खतरा बने लोगों के प्रति कार्रवाई में पूरी तत्परता बरती जानी चाहिए।

Fight Against Corona in UP CM Yogi Adityanath says we will not Tolerate  negligence in Law and Order Situation

इस संबंध में हर स्तर के अधिकारी संवेदनशीलता रहें। एंटी रोमियो स्क्वॉयड काम करता रहे। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस और थाना दिवस में जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर दिया। पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को निरंतर पुलिस थानों का भ्रमण कर निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए।

Post navigation

Previous: नहर में डूबने से होने वाली मौत को आपदा में योगी सरकार ने किया शामिल
Next: देश में कोरोना मामलों को तेजी 24 घंटे में मिले 80 हजार से ज्यादा मरीज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.