Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में कोरोना मामलों को तेजी 24 घंटे में मिले 80 हजार से ज्यादा मरीज
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना मामलों को तेजी 24 घंटे में मिले 80 हजार से ज्यादा मरीज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
12_05_2020-corona-covid-19-cases_20263377

दुनिया में सबसे तेजी से कोरोना संक्रमण अपने देश में ही फैल रहा है. कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 लाख के पार पहुंच चुकी है. 95 हजार 542 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं.

अच्छी खबर ये है कि कोरोना से ठीक हुए मामलों की कुल संख्या भी 50 लाख के पार पहुंच गई. पिछली 10 लाख रिकवरी सिर्फ 11 दिन में हुईं. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 62 हजार हो गई. संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब पांच गुना अधिक है.

coronavirus cases death toll and recovery update today 20 july 2020 - देश  में 24 घंटे में रिकॉर्ड 40 हजार से अधिक कोरोना मरीज मिले, 681 की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 82,170 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 1039 लोगों की जान भी चली गई है. दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. 24 घंटे में 74,893 मरीज ठीक भी हुए हैं ICMR के मुताबिक, 27 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 7 करोड़ 19 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई.

Coronavirus in India Highlights: तमिलनाडु में कोरोना के 2147 नए मामले,  संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार, देश में संक्रमितों की संख्या 3,54,065  पहुंचा - Jansatta

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.58% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 16% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 83% पर है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

India Coronavirus Cases and Death Updates 28 September 2020

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है. यहां 13 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक
Next: बिहार अंतत: जेडीयू में शामिल हुए पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, नीतीश के आवास पर ली पार्टी की दी गयी सदस्यता:

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.