Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चीनी ऐप टिकटॉक अमेरिका में अभी नहीं होगा बैन जज ने बदला ट्रंप का फैसला
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

चीनी ऐप टिकटॉक अमेरिका में अभी नहीं होगा बैन जज ने बदला ट्रंप का फैसला

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
5_1596856419

चीनी वीडियो शेयरिंग ऐप्लिकेशन टिकटॉक अभी अमेरिका में बैन नहीं होगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश जारी होने के खिलाफ कंपनी ने अदालत का रुख किया था. इसी केस की सुनवाई में रविवार को एक फेडरल अदालत ने बैन के आदेश को रोक दिया. कोर्ट का फैसला तब आया, जब चार घंटे बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा दिया गया आदेश लागू होना था.

अमेरिका ने डाटा सुरक्षा की चिंता जताते हुए कई अमेरिकी ऐप्स पर बैन का विचार किया था. इस बीच अमेरिका की कई कंपनियां टिकटॉक को खरीदने की ओर कदम बढ़ा चुकी थीं, जिसे सरकार ने मंजूरी दी थी. लेकिन इस बातचीत के बीच ही डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक पर बैन लगा दिया, जिसके कारण 28 सितंबर से इस ऐप को अमेरिका में डाउनलोड नहीं किया जाना था.

लेकिन अब कोर्ट के फैसले से ये साफ हो गया कि अमेरिका में टिकटॉक को डाउनलोड करना जारी रहेगा और पुराना टिकटॉक भी चलता रहेगा.

अमेरिकी जज ने डोनल्ड ट्रंप प्रशासन के टीकटोक पर ऐप स्टोर पर प्रतिबंध लगा  दिया - NewsinHindi

इसी विवाद को लेकर बात अदालत तक पहुंच गई. फेडरल कोर्ट के जज ने कहा कि जब खरीदारी की बात चल रही है तो फिर आप उस ऐप पर रोक कैसे लगा सकते हैं. अदालत में इस पूरे मामले की बहस करीब तीन घंटे तक चली.

आपको बता दें कि अमेरिकी सरकार ने दावा किया कि चीन की कंपनियों ने दस करोड़ अमेरिकी लोगों का डाटा इकट्ठा किया है. ये सारा डाटा चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को दिया जाता है.

Tiktok ऐप डाउनलोड पर संघीय न्यायाधीश ट्रम्प बैन -

जबकि टिकटॉक को चलाने वाली कंपनी बाइटडांस ने अदालत को बताया कि अमेरिका की वॉलमार्ट, ओरेकल कंपनी के साथ उसकी डील हुई है. और अभी कुछ मसलों पर बात जारी है, एग्रीमेंट के तहत ये कंपनियां अमेरिका में टिकटॉक की मालिक होंगी.

Post navigation

Previous: बिहार अंतत: जेडीयू में शामिल हुए पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, नीतीश के आवास पर ली पार्टी की दी गयी सदस्यता:
Next: चीन से जमीन पर कब्जा हटाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे युवा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.