Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चीन से जमीन पर कब्जा हटाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे युवा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

चीन से जमीन पर कब्जा हटाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे युवा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
xindia-china-clash-ladakh-1598854455.jpg.pagespeed.ic.Oh3anFcFCn

नेपाल में चीन की ओर से कब्जाई गई जमीन का मुद्दा गंभीर होता जा रहा है. बिना किसी देश का नाम लिए नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने संयुक्त राष्ट्र में जमीन कब्जे का मुद्दा उठाया है. बता दें, नेपाल के हुम्ला नाम्खा गाउंपालिका वार्ड नंबर-6 के लिमी गांव में चीन ने भूमि कब्जा कर पक्के घरों का निर्माण कर लिया है. नेपाली अधिकारी को भी उस स्थान पर चीनी सेना नहीं आने दे रही है जिसके विरोध में नेपाल के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

चीनी कब्जे के खिलाफ कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. लेकिन नेपाली पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दमनकारी नीति अपना रही है. विरोध करने वालों पर पानी का बौछार के साथ बल प्रयोग किया जा रहा है. बिहार-नेपाल सीमा के रक्सौल से सटे बीरगंज में शनिवार की देर शाम घंटा घर चौक पर नेपाली कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेपाल विद्यार्थी संघ ने विरोध प्रदर्शन किया.

नेपाल में चीन ने कब्जाई जमीन, विरोध में सड़कों पर उतरे युवा - youth protest  against chinese incursions in nepal - AajTak

प्रदर्शनकारियों ने ‘गो बैक चाइना, चीनी अतिक्रमण बंद करो, अतिक्रमित भूमि जल्द वापस करो’ जैसे नारे लगाए. प्रदर्शनकारी बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर हाथों में लेकर बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे. इस प्रदर्शन में युवा वर्ग ज्यादा दिखा. यह विरोध प्रदर्शन नेविसंघ और नेपाल उपाध्यक्ष विकेश पटेल के नेतृत्व में आयोजित किया गया.

नेपाल में चीन ने कब्जाई जमीन, विरोध में सड़कों पर उतरे युवा - youth protest  against chinese incursions in nepal - AajTak

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक नेपाली भू भाग को चीन के द्वारा मुक्त नहीं किया जाता, युवा वर्ग शांत नहीं रहेगा. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चीन ने हमारी दोस्ती का गलत लाभ लेकर उल्टा हमें आंख दिखाई है. प्रदर्शन का हक भी नेपाली पुलिस हमसे छीन रही है. हमारे साथ दमनकारी नीति अपना रही है. उसके बाद भी अपने अधिकार के लिए हम लड़ते रहेंगे.

Post navigation

Previous: चीनी ऐप टिकटॉक अमेरिका में अभी नहीं होगा बैन जज ने बदला ट्रंप का फैसला
Next: बहन ऋद्धिमा ने भाई रणबीर कपूर को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.