Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप पीड़िता दलित युवती की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप पीड़िता दलित युवती की मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
hathras-1-sixteen_nine

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता दलित युवती की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है. चंदपा थाना क्षेत्र की रहने वाली दलित युवती के साथ 14 सितंबर को गैंगरेप की घटना हुई थी. गैंगरेप के बाद उसके उपर जानलेवा हमला किया गया था. इसके बाद उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया था. कल ही उसे सफदरजंग रेफर किया गया था.

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, युवती का शव शाम तक गांव लाया जाएगा. उसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. गौरतलब है कि थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में 19 साल की एक दलित युवती के साथ यह घिनौनी वारदात 14 सितम्बर को तब घटी थी, जब युवती पशुओं का चारा लेने के लिए अपनी मां के साथ खेत पर गयी थी.

HATHRAS GANGRAPE CASE: PRIYANKA ATTACKED YOGI

आरोप है कि गांव के ही चार दरिदों ने उसे एक खेत में खींचकर गैंग रेप का शिकार बना डाला और हमला करके उसे जान से मरने की कोशिश की गई. युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया. हालत बिगड़ता देख उसे सफदरजंग रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई .

हाथरस: गैंगरेप पीड़िता की अस्पताल में मौत, रेपिस्टों ने युवती की जुबान  काटकर मोड़ दी थी गर्दन - Best Hindi News

इस वारदात से आक्रोशित दलित समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था. पुलिस ने एक-एक करके वारदात के सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इलाके के थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है. रविवार को भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पीड़िता से मिलने अलीगढ़ आए थे.

Hathras Gangrape case updates: हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार को मिली जान  से मारने की धमकी

इस बीच पीड़िता के भाई ने कहा है कि दरिंदों को फांसी दिलानी है. जब तक इंसाफ नहीं मिलता है, तब तक हमें खतरा रहेगा. बसपा सुप्रीमो मायावती इस वारदात पर अपने ट्वीट के जरिये यूपी सरकार पर निशाना साधा चुकी हैं. पीड़िता के पिता को प्रशासन ने चार लाख 12 हज़ार की आर्थिक मदद दे दी है.

Post navigation

Previous: लूडो के खेल में पापा ने की चीटिंग, फैमिली कोर्ट पहुंची बेटी:
Next: कृषि कानून को लेकर राहुल गांधी आज करेंगे किसानों से बातचीत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.