Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कंगना रनौत ने कहा मुझे सपोर्ट करने वाले पड़ोसियों को BMC ने धमकाया
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

कंगना रनौत ने कहा मुझे सपोर्ट करने वाले पड़ोसियों को BMC ने धमकाया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
_114310380_eba928e9-76cb-4fb2-bac9-be0e2b3b7df9

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले कुछ समय से अपने बयानों की वजह से दिक्कतों का सामना कर रही हैं. एक्ट्रेस और शिवसेना के बीच सोशल मीडिया पर जिस तरह से जुबानी जंग देखने को मिली उससे तो अब सभी वाकिफ हैं. जिस तरह से कंगना के ऑफिस को तोड़ा गया उसका भी सोशल मीडिया पर भारी विरोध देखने को मिला.

कंगना रनौत को भी इस बात से बहुत दुख हुआ है और वे इस मामले में लीगल एक्शन चाहती हैं. वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर रह-रह कर वे बीएमसी को घेरे में भी ले रही हैं. हालिया ट्वीट में कंगना ने बीएमसी पर दवाब बनाने का आरोप लगाया है.

कहीं शिवसेना का डिमॉलिशन न शुरू हो जाए!' BMC की कार्रवाई पर बीजेपी नेता ने  शिवसेना को बताया- 'चूहा सेना'

कंगना के मुताबिक बीएमसी ने उनके पड़ोसियों को डराया-धमकाया है कि वे एक्ट्रेस के फेवर में ना बोलें वरना उनके घरों का भी ऐसा ही हश्र किया जाएगा. कंगना ने ट्विटर पर लिखा- आज बीएमसी ने मेरे सारे पड़ोसियों को नोटिस जारी की है और कहा है कि वे सभी मुझे पूरी तरह से नजरअंदाज करें और मेरा समर्थन ना करें.

उन्होंने कहा है कि अगर वे मुझे सपोर्ट करेंगे तो उनके घर का भी वही हाल किया जाएगा जो मेरे घर का किया गया है. मेरे पड़ोसियों ने महाराष्ट्र सरकार के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा है. कृपया उनके घरों को छोड़ दें.

Today @mybmc has served notices to all my neighbors, @mybmc had threatened them to socially isolate me, they were told if they supported me they would break their houses as well. My neighbors have not said anything against Maharashtra government please spare their houses 🙏

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 29, 2020

बता दें कि कंगना रनौत सोशल मीडिया पर जबसे एक्टिव हुई हैं वे विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी के साथ रख रही हैं. सुशांत सिंह राजपूत मामले से लेकर बॉलीवुड ड्रग एंगल तक कंगना रनौत ने किसी को नहीं बख्शा है. मगर इसी बीच उनके और शिवसेना के नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग देखने को मिली.

ये जंग इस हद तक बढ़ी की देखते ही देखते एक बड़े मुद्दे में तब्दील हो गई. बीएमसी ने अवैध निर्माण के तर्ज पर कंगना के ऑफिस पर बुल्डोजर चढ़ा दिया वहीं दूसरी तरफ कंगना भी मामले को कोर्ट-कचहरी तक घसीट कर ले जा चुकी हैं. फिलहाल मामले पर आज सुनवाई होनी थी मगर किन्हीं कारणों से संजय राउत शामिल नहीं हो सके.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोनू सूद को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की ओर अवार्ड देकर किया सम्मानित
Next: बेहतरीन गानों के लिए अपनी आवाज देने वाले शान मना रहे जन्मदिन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.