Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बेहतरीन गानों के लिए अपनी आवाज देने वाले शान मना रहे जन्मदिन
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

बेहतरीन गानों के लिए अपनी आवाज देने वाले शान मना रहे जन्मदिन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
shaan-19

बॉलीवुड की फिल्मों में कई बेहतरीन गानों के लिए अपनी आवाज देने वाले प्लेबैक सिंगर शांतनु मुखर्जी यानी शान 30 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 30 सितंबर को 1972 को मध्य प्रदेश का खंडवा में हुआ था. शान ने ‘दिल चाहता है’, ‘फना’, ‘सांवरिया’, ‘थ्री इडियट्स’ जैसी फिल्मों के लिए कई हिट गाने गाए हैं. सिंगर होने के साथ ही शान एक्टर और होस्ट भी हैं. जानिए उनके बारे में कुछ खास बातें…

1. शान का असली नाम शांतनु मुखर्जी है. शान के दादा जहर मुखर्जी और पिता मानस मुखर्जी भी संगीतकार थे. जब शान 13 साल के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया जिसके परिवार संभालने के लिए उनकी मां ने गाना शुरू किया था. मां की देख-रेख में बड़े होने वाले शान ने कभी सोचा भी नहीं था कि वो सिंगर बनेंगे.

2. शान ने 17 साल की उम्र में ही सिंगर के तौर पर अपना करियर शुरू कर दिया था. उन्होंने पॉप, जैज, देशभक्ति, रोमांटिक, हिप हॉप, रॉक हर तरह के गाने गाए.

3. शान की छोटी बहन सागरिका भी सिंगर हैं और वो भी गाना गाती हैं. दोनों ने एक साथ एक एल्बम भी निकाला था जो काफी पॉपुलर हुआ था.
4. हिंदी के अलावा शान ने उर्दू, तमिल, कन्नड़, मराठी, नेपाली, अंग्रेजी, मलयालम, पंजाबी और बंगाली में भी बहुत सारे गाने गाए हैं.

5. शान ने फिल्मों में गाने के अलावा कई टीवी शोज भी होस्ट और जज किये हैं. उन्हें सांवरिया फिल्म के गीत जब से तेरे नैनाके लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कंगना रनौत ने कहा मुझे सपोर्ट करने वाले पड़ोसियों को BMC ने धमकाया
Next: प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में कारगर साबित हो सकता है ये नया मालीक्यूल:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.