Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बौखलाए पति ने पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर माकपा नेता के किए कई टुकड़े…
  • क्राइम
  • राज्य

बौखलाए पति ने पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर माकपा नेता के किए कई टुकड़े…

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
husband cruel

husband cruel

 

बौखलाए पति ने पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर माकपा नेता की हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए थे।इसके बाद टुकड़ों को दो बोरों में भरकर एक को मिट्टी में दबा दिया था जबकि दूसरे को नदी में फेंक दिया था।मृतक के मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार आरोपित दंपती ने ये सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने शव के टुकड़ों से भरे एक बोरे को बरामद कर लिया। दूसरे की तलाश के लिए गोतोखोरों को नदी में उतारा गया है।

नानूर थाना अंतर्गत बांसपाड़ा गांव स्थित अपने घर से माकपा नेता सुभाष चंद्र दे बाइक से 18 अक्टूबर की सुबह बोलपुर गए थे।बताया गया कि सुभाष सूचपुर नरसंहार कांड के मुख्य आरोपित भी था।बोलपुर में काम निपटाने के बाद वह एलआइसी एजेंट शेख नासिर के साथ इलमबाजार चले गए थे।रात आठ बजे अंतिम बार उनकी बात अपनी पत्नी के साथ हुई थी।इसके बाद ही सुभाष लापता हो गए थे।

माकपा नेता की बाइक 19 अक्टूबर की सुबह तृणमूल नेता करीम खान के बीएड कालेज के सामने बरामद हुई थी।इसके बाद ही परिजनों ने नानूर थाने में सुभाष की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।जांच में जुटी पुलिस को माकपा नेता के मोबाइल टावर की अंतिम लोकेशन दुबराजपुर का खोजमोहम्मदपुर गांव मिला।इसके बाद उक्त गांव पहुंची पुलिस ने एक दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो माकपा नेता सुभाष चंद्र की हत्या का रूह कंपा देने वाला खुलासा हुआ।

आरोपित मतिउर रहमान ने बताया कि माकपा नेता के उसकी पत्नी सोनाली बीबी के साथ अवैध संबंध थे।घटना वाले दिन उसने सुभाष चंद्र को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।गुस्साए मोतिउर ने लोहे की रॉड से सिर पर प्रहार कर माकपा नेता की हत्या कर दी थी।

आरोपी ने साक्ष्यों को मिटाने के इरादे से शव के कई टुकड़े कर दो बोरों में भर दिए थे।इसके बाद सुभाष की ही बाइक पर बोरों को लादकर ले गया था।एक बोरे को अजय नदी में फेंक दिया था जबकि दूसरे बोरे को दुबराजपुर में मिट्टी के नीचे दबा दिया था।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुल के नीचे फंस गया प्लेन, ट्रक ड्राइवर के Idea से ऐसे निकला बाहर
Next: खून से सनी मिली महिला की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.