Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी का दावा- सुरक्षाबलों से बचने के लिए टॉयलेट टैंक के नीचे बंकर्स बनाकर छिप रहे आतंकी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी का दावा- सुरक्षाबलों से बचने के लिए टॉयलेट टैंक के नीचे बंकर्स बनाकर छिप रहे आतंकी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
रोससह

सुरक्षाबलों और पुलिस का मानना है कि बढ़ते दबाव को देखते हुए आतंकी अब लुकाछिपी कर रहे हैं
सुरक्षाबल आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर रहे हैं, ऐेसे में आतंकी स्थानीय लोगों के साथ रहने से बच रहे हैं|

Jammu and Kashmir Hindi News, Jammu and Kashmir News In Hindi -APN Live  हिंदी

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल से बचने के लिए आतंकी तरह-तरह की तरकीब निकाल रहे हैं। सुरक्षाबलों और पुलिस का मानना है कि बढ़ते दबाव को देखते हुए आतंकी अब लुकाछिपी खेल रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ रहने में उन्हें खतरा महसूस हो रहा है।

यही वजह है कि अब आतंकी टॉयलेट के नीचे बंकर बनाकर, किसी नाले के पास स्टील बॉक्स लगाकर या पत्थरों को काटकर बनाई गई छोटी गुफाओं में छिप रहे हैं। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने दी।

Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu  and Kashmir News | Navbharat Times

डीबी सिंह के मुताबिक, आतंकियों का अंडरग्राउंड बंकर और गुफाओं में छिपना नई बात नहीं है। हालांकि, हाल के दिनों में दक्षिण कश्मीर में हमें ऐसे कई वाकये देखने को मिले हैं। एक मामले में तो आतंकी टॉयलेट के सेप्टिक टैंक के अंदर छिपे हुए थे।

इस साल मार्च में अनंतनाग जिले के वट्रीग्राम में आतंकी सेप्टिक टैंक में छिपे मिले थे। इसका खुलासा करने के ऑपरेशन में शामिल एक अफसर ने बताया कि एक घर में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। वहां पहुंची सुरक्षाबलों की टीम ने देखा कि घर के टायलेट में टाइल्स टूटी हैं और वहां व्हाइट सीमेंट लगा है।

भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहा पाकिस्तान! LoC की तरफ भेजे कई टैंक, कमांडो  किए तैनात- सूत्र | nation - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट  ...

टॉयलेट सीट पर मानव मल भी था, जिससे सुरक्षाबलों का ध्यान भटकाया जा सके। हालांकि, जब सुरक्षाबलों ने शक के आधार पर खुदाई शुरू की तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आखिरकार आतंकियों को पकड़ लिया गया।

कई बार सेप्टिक टैंक और बॉक्स में छिपे मिले हैं आतंकी

2019 में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा-शोपियां बॉर्डर के पास भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सेना ने एक घर की करीब 6 बार तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। हालांकि, जब सेप्टिक टैंक की खुदाई की गई तो नीचे से दो आतंकी निकले। कई बार सेना की टीम को किचन, बेडरूम, ड्राइंग रूम में फॉल्स वॉल के पीछे भी आतंकी छिपे मिले हैं।

Jammu News In Hindi, Latest जम्मू न्यूज़ Headlines - Amarujala.com
आर्मी अफसर अब आतंकियों के अंडरग्राउंड बंकर्स का पता लगाने के लिए ड्रोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी तरह से आतंकी जुबैर वानी की अगुआई में छिपे कुछ आतंकियों को पकड़ा गया था। इन आतंकियों ने सुरक्षाबलों से बचने के लिए जमीन के नीचे स्टील बॉक्स दबाकर, उसमें रह रहे थे। वानी को इसी साल सेना ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद सुरक्षाबल इस बंकर तक पहुंचे थे।

Jammu and Kashmir Hindi News, Jammu and Kashmir News In Hindi -APN Live  हिंदी
आतंकी राम्बी इलाके में भी छिपने के लिए इस तरह के बंकर बना रहे हैं। इस इलाके में अक्सर पानी का लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। शोपियां के लाबीपोरा इलाके में आतंकी नदी के किनारे एक लोहे के बॉक्स में छिपे मिले थे। इन आतंकियों ने बॉक्स से एक छोटा सा पाइप बाहर निकाल दिया था, जिससे वे सांस ले सकें।

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी का दावा- सुरक्षाबलों से बचने के लिए टॉयलेट टैंक  के नीचे बंकर्स बनाकर छिप रहे आतंकी | NittyNews

राष्ट्रीय राइफल्स ने सबसे ज्यादा आतंकियों को मारा:-
जम्मू-कश्मीर में सेना के राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) यूनिट ने सबसे ज्यादा आतंकियों को ढेर किया है। आरआर यूनिट की अगुआई करने वाले कर्नल एके सिंह के मुताबिक, हाल ही के दिनों में पुलवामा और शोपियां में भी इस तरह से छिपने के तरीके सामने आए हैं। पहले इन जगहों पर आतंकी सेब की घनी झाड़ियों और जंगल में अपना ठिकाना बनाया करते थे।

Post navigation

Previous: कोरोना संकट में डॉक्टर्स की सलाह: सांस लेने में दिक्कत है तो 40 मिनट पेट के बल लेट जाएं, यह सेल्फ नेचुरल वेंटीलेटर 80% कारगर है:
Next: हाथरस गैंगरेप पर भारतीय के कप्तान विराट कोहली ने कहा- इसमें क्रूरता की हदें पार की गईं, उम्मीद है कि पीड़िता को न्याय मिलेगा:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.