Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हाथरस गैंगरेप पर भारतीय के कप्तान विराट कोहली ने कहा- इसमें क्रूरता की हदें पार की गईं, उम्मीद है कि पीड़िता को न्याय मिलेगा:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हाथरस गैंगरेप पर भारतीय के कप्तान विराट कोहली ने कहा- इसमें क्रूरता की हदें पार की गईं, उम्मीद है कि पीड़िता को न्याय मिलेगा:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
hqdefault

विराट कोहली फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग खेलने के लिए संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में हैं
हाथरस में 14 सितंबर को दरिंदों ने गैंगरेप के बाद लड़की की जीभ काट दी थी, रीढ़ की हड्डी तोड़ी थी, लड़की ने सोमवार रात दम तोड़ दिया|

Hathras Case: RCB Captain Virat Kohli reacts on Hathras gang  incident|वनइंडिया हिंदी - YouTube

 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को हाथरस में हुई गैंगरेप की घटना को क्रूर बताया। उन्होंने ट्वीट किया- हाथरस में जो कुछ भी हुआ, वह अमानवीय है। यह क्रूरता की हदों के पार है। उम्मीद है कि इस घोर अपराध के दोषियों को सजा मिलेगी और पीड़ित के साथ न्याय होगा। कोहली फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग खेलने के लिए संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में हैं।

Hathrascase | हाथरस गैंगरेप: पीड़िता के लिए न्याय की मांग, देश के कई  हिस्सों में प्रदर्शन - Hathras Gangrape

हाथरस में 15 दिन पहले दुष्कर्म की शिकार हुई युवती ने सोमवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। 14 सितंबर को दरिंदों ने गैंगरेप के बाद उसकी जीभ काट दी थी, रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी। वह बाजरे के खेत में बेहोश मिली थी।

पुलिस की मौजूदगी में हाथरस गैंगरेप पीड़िता का हुआ पोस्टमार्टम, धरने पर बैठे  पिता-भाई - Hindi Samachar 24

गैंगरेप को लेकर लोगों में नाराजगी

हाथरस गैंगरेप को लेकर लोगों में नाराजगी है। कई राजनीतिक पार्टियों ने भी इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है। मंगलवार को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। सोशल मीडिया पर भी घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है। पुलिस ने इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये सभी गांव के ही तथाकथित ऊंची जाति के लोग हैं।

 

Hathras gangrape victim's family says UP cops cremated her in a hurry

इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पहले सिर्फ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया। एक ही व्यक्ति को अभियुक्त बनाया गया। दस दिनों तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया। जब दलित नेता चंद्रशेखर ने ट्वीट किया और अलीगढ़ जाने का ऐलान किया। तब अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गैंगरेप की धारा भी बाद में जोड़ी गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि परिवार ने जो शिकायत दी थी उसी के आधार पर पहला मुकदमा दर्ज किया गया था और बाद में लड़की के बयान के आधार पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी का दावा- सुरक्षाबलों से बचने के लिए टॉयलेट टैंक के नीचे बंकर्स बनाकर छिप रहे आतंकी
Next: अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंची बैंक क्रेडिट ग्रोथ, आपकी जेब पर भी होगा इसका असर:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.