Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • SSR मामले में गणेश हिवारकर-अंकित आचार्य ने अनशन करने का किया ऐलान
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

SSR मामले में गणेश हिवारकर-अंकित आचार्य ने अनशन करने का किया ऐलान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई भले ही जांच में लगी हो लेकिन अभी किसी को इस मामले के पीछे का सच यानी सुशांत की मौत कैसे हुई, पता नहीं चला है. इस बात को लेकर फैन्स और सुशांत के करीबियों के बीच नाराजगी है. अब सुशांत के दोस्त रहे कोरियोग्राफर गणेश हिवारकर और उनके पूर्व स्टाफ मेंबर अंकित आचार्य ने अनशन करने का ऐलान कर दिया है.

गणेश हिवारकर ने ऐलान किया है कि मैं और अंकित गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर से दिल्ली में भूख हड़ताल करने जा रहे हैं. हम 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. हमें सफल भूख हड़ताल के लिए गांधीजी का आशीर्वाद चाहिए. इसलिए हम IGI एयरपोर्ट से राजघाट तक की पदयात्रा करेंगे, जिसमें सुशांत के फैन्स हमारे साथ होंगे. इसके बाद हम 2 अक्टूबर को भूख हड़ताल पर बैठेंगे. हमारा मीडिया से आग्रह है कि हमें सपोर्ट करें. अपने चैनल पर ये चलाएं. कई लोग सुशांत के लिए न्याय चाहते हैं. हमारा कोई और एजेंडा नहीं है, हम बस सुशांत के लिए न्याय चाहते हैं.

सुशांत सिंह राजपूत, कोरियोग्राफर गणेश हिवारकर

बता दें कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई फोरेंसिक लैब की बड़ी लापरवाही सामने आई है. सुशांत के विसरा का ड्रग्स टेस्ट नहीं हुआ था और मुम्बई फोरेंसिक लैब ने पता ही नहीं किया था कि सुशांत को ड्रग्स दिया गया था या नहीं. सुशांत के परिवार ने आरोप लगाया कि हो सकता कि सुशांत को जबरदस्ती ड्रग्स दिया गया था. बता दें कि मुंबई की फोरेंसिक लैब ने हाई प्रेशर थीन लेयर क्रोमैटोग्राफी टेस्ट नहीं किया था और सिर्फ सुशांत की रूटीन विसरा जांच की थी.

https://www.instagram.com/p/CFyeTMGBHfy/

सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि मुम्बई FSL ने ऐसा क्यों किया. इसके अलावा एम्स के डॉक्टर्स भी इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं. इससे पहले एम्स की ओर से सुशांत मामले की जांच करने के बाद सीबीआई को रिपोर्ट सौंपी गई थी. सुशांत केस की जांच कर रहे एम्स मेडिकल बोर्ड के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता के मुताबिक, इस मामले में एम्स और सीबीआई ने साथ में काम किया है, दोनों में सहमति भी बनी है लेकिन अभी भी विचार-विमर्श की जरूरत है. हालांकि सुशांत के बॉडी में जहर नहीं मिला है लेकिन अब भी ये नहीं कहा जा सकता है कि ये मर्डर था या सुसाइड.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: फिल्म खाली पीली का फर्स्ट लुक अनन्या पांडे ने किया जारी
Next: जिओ ने लॉन्च किए तीन इन-फ्लाइट और दो इंटरनेशनल रोमिंग पैक्स, दो पुराने प्लान्स बदले गए:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.