Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जिओ ने लॉन्च किए तीन इन-फ्लाइट और दो इंटरनेशनल रोमिंग पैक्स, दो पुराने प्लान्स बदले गए:-
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जिओ ने लॉन्च किए तीन इन-फ्लाइट और दो इंटरनेशनल रोमिंग पैक्स, दो पुराने प्लान्स बदले गए:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
ccffb12886a1ef7ae3c4d1e5512563298a5358ec01a0f37506ba99edf3d1f774

जिओ ने 499 रुपये से शुरू होने वाले इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी पैक लॉन्च किए हैं, जो इनफ्लाइट कम्युनिकेशन के लिए हाई-स्पीड डेटा एक्सेस के साथ-साथ वॉयस कॉलिंग और एसएमएस के लाभ देते हैं। नई सीरीज़ में तीन अलग-अलग इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी पैक हैं, जो केवल 22 साझेदार एयरलाइनों पर लागू होते हैं और यह जिओ प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों कैटेगरी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। नए इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी पैक्स के अलावा, जिओ ने 1,101 रुपये और 1,201 रुपये के अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग पैक में कुछ बदलाव किए हैं और नए 1,102 और 1,202 रुपये का वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट वाला अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक भी पेश किए हैं।

Jio ने लॉन्च किए तीन इन-फ्लाइट और दो इंटरनेशनल रोमिंग पैक्स, दो पुराने  प्लान्स बदले गए - Care of Media | DailyHunt

इस हफ्ते की शुरुआत में जिओ पोस्टपेड प्लस प्लान लॉन्च करने के समय,जिओ ने अपने ग्राहकों के लिए इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट की जानकारी दी थी। टेलीकॉम ऑपरेटर ने हालांकि अब अपनी साइट पर एक लिस्टिंग के जरिए इनका खुलासा किया है।

जिओ द्वारा लॉन्च किए गए इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी पैक 499 रुपये, 699 रुपये और 999 रुपये कीमत में आते हैं और इनमें 1 दिन की वैधता मिलती है। 499 पैक में 250 एमबी डेटा, 100 मिनट की आउटगोइंग वॉयस कॉल और 100 एसएमएस का फायदा मिलता है। हालांकि, 699 रुपये पैक में 500 एमबी डेटा और 999 रुपये पैक में 1 जीबी डेटा मिलता है। दोनों पैक में बेस पैक के समान 100 मिनट वॉयस कॉल और 100 एसएमएस मिलते हैं।

Jio Plans With 1GB Data Per Day to Get Price Cuts on Tuesday, New 1.5GB  Data Per Day Plans to Be Launched, रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा  रीचार्ज पैक

जिओ इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी पैक पर इनकमिंग कॉल की अनुमति नहीं देता है, हालांकि यूज़र्स को एसएमएस प्राप्त होंगे और ये मुफ्त हैं। इसके अलावा, टेलीकॉम कंपनी ने नए पैक्स का फायदा उठाने वाले ग्राहकों को बड़े पैमाने पर पर्याप्त कवरेज देने के लिए 22 एयरलाइनों के साथ साझेदारी की है। इन एयरलाइनंस और एयरपोर्ट्स की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप जियो की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी पैक्स के साथ जिओ ने 1,101 रुपये और 1,201 रुपये के अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग पैक का में कुछ बदलाव किए हैं। कंपनी ने इन पैक्स की आईआर यूसेज़ को घटा कर क्रमशः 933.05 रुपये और 1,017.80 रुपये कर दिया है। पहले 1,101 रुपये पैक में 1,211 रुपये की आईआर यूसेज़ दी जाती थी, जबकि 1,201 रुपये पैक में 1,321 रुपये की यूसेज़ मिलती थी। अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक की वैधता पहले की तरह 28 दिन ही रहेगी।

Jio की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ in Hindi - NDTV India

जिओ ने 1,102 रुपये और 1,202 रुपये के अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग वैल्यू पैक भी लॉन्च किए हैं, जिनकी वैधता 28 दिनों की है। इनमें वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट भी मिलता है। 1,102 रुपये पैक 100 से अधिक देशों के लिए लागू है, जबकि 1,202 रुपये पैक में 170 देशों में सेल्युलर कनेक्टिविटी मिलती है। दोनों पैक पर वाई-फाई पर आने वाली कॉल के लिए 1 रुपये चुकाने होंगे और ग्राहक 1 रुपये प्रति मिनट की दर से भारत में वाई-फाई वॉयस कॉल कर सकते हैं।

Reliance Jio Introduces In-Flight Plans Starting at Rs 499, value packs for  WiFi calling : Reliance Jio लाया खास इन-फ्लाइट और वाई-फाई कॉलिंग वाले  वैल्यू पैक, इन यूजर्स को होगा फायदा

यदि आप नए अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग वैल्यू पैक में से किसी पर भी वाई-फाई के जरिए वीडियो कॉल करते हैं तो आपसे 1 रुपये प्रति मिनट शुल्क लिया जाएगा और साथ ही आपके मौजूदा बेस प्लान के हिसाब से डेटा कटौती भी होगी। वीडियो कॉलिंग केवल जिओ नंबर के लिए लागू होगी। इसके अलावा,आईफोन यूज़र्स के लिए 1,202 पैक केवल सीमित देशों में वाई-फाई कॉलिंग समर्थन देगा।

Post navigation

Previous: SSR मामले में गणेश हिवारकर-अंकित आचार्य ने अनशन करने का किया ऐलान
Next: बलरामपुर से शर्मसार करने वाली घटना आई सामने

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.