Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बलरामपुर से शर्मसार करने वाली घटना आई सामने
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बलरामपुर से शर्मसार करने वाली घटना आई सामने

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (6)

हाथरस गैंगरेप मामले में पीड़िता की अभी चिता भी नहीं बुझी थी कि उत्तर प्रदेश में ऐसी ही एक और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी.

यूपी के बलरामपुर में 22 वर्षीय दलित छात्रा का अपहरण कर उसके साथ रेप की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक छात्रा का अपहरण कर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दरिंदों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं दरिंदों ने छात्रा को देर शाम गंभीर हालत में रिक्शे पर लादकर उसके घर भेज दिया. जिसके कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई.

Incident like Hathras in Balrampur, UP Gang-raped a Dalit girl, broke her  back! | UP के Balrampur में Hathras जैसी घटना, गैंगरेप कर दलित युवती की कमर  तोड़ी ! मौत | Hindi

मामला बलरामपुर के गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र का है. युवती के परिजनों का कहना है कि 22 वर्षीय दलित छात्रा 29 सितंबर सुबह करीब 10 बजे बीकॉम में एडमीशन कराने घर से निकली थी. लेकिन जब शाम को करीब 5 बजे तक वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई. करीब शाम 7 बजे पीड़ित युवती एक रिक्शे में बुरी तरह से घायल अवस्था में घर पहुंची. उसकी ये हालत देख घर वालों ने पूछताछ करने की कोशिश की तो वो दर्द से कराहने लगी. गांव के दो डाक्टरों को दिखाने के बाद जैसे ही जिला मुख्यालय पर इलाज करवाने के लिए गांव से बाहर निकले तो कुछ दूर जाने के बाद छात्रा की मौत हो गई.

Dead body dumped into the Garbage van in Balrampur of Uttar Pradesh Video  Goes viral

बताया जा रहा है कि जब छात्रा घर पहुंची तो कीचड़ से लथपथ थी और उसके हाथ में ग्लूकोज चढ़ाने वाला वीगो लगा था. परिजनों ने जब गांव में पता करने की कोशिश की तो पता चला कि गांव के ही एक डॉक्टर को गांव के ही (मुस्लिम समुदाय के) एक लड़के ने घर में युवती के इलाज के लिए बुलाया था.

परिजनों ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि जब छात्रा पचपेड़वा के विमला विक्रम महाविद्यालय में एडमीशन कराकर घर लौट रही थी तो गांव के ही 5 से 6 लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया. लड़कों ने उसे गांव के ही एक घर में ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. जिस रिक्शे पर छात्रा को घर पहुंचाया गया उस पर खून के घब्बे व रास्ते में उसकी जूती भी पाई गई है.

Police Carried Dead Body In Garbage Truck Balrampur Uttar Pradesh | बलरामपुर:  लावारिस शव को कूड़ा गाड़ी से ले गई पुलिस, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

मृतक युवती की मां का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ इंजेक्शन लगाकर हैवानियत की गई. जिसके बाद वो कुछ भी बोल नहीं पा रही थी. वो सिर्फ इतना कह पाई कि बहुत दर्द है, अब मैं बचूंगी नहीं.

जघन्य गैंगरेप की शिकार पीड़ित दलित छात्रा मेघावी थी और करीब दो साल से एक संस्था में कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन के पद पर तैनात होकर क्षेत्र के किसानों को आधुनिक खेती करने के लिए जागरूक करने का काम भी करती थी. 30 सितंबर को घटना की सूचना पाकर पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Incident like Hathras in Balrampur, UP Gang-raped a Dalit girl, broke her  back! | UP के Balrampur में Hathras जैसी घटना, गैंगरेप कर दलित युवती की कमर  तोड़ी ! मौत | Hindi

मामले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस में करीब 6 घंटे तक युवती का पोस्टमार्टम 4 डाक्टरों के पैनल ने किया और जिले के सीएमओ को भी पोस्टमार्टम हाउस तक आना पड़ा. देर शाम युवती का शव परिजनों को सौंपा गया. सूत्रों की मानें तो गैंगरेप के बाद युवती के अंतरिक एवं बाहरी अंगों में काफी चोटें आईं जिसके कारण उसकी मौत हो गई. घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जिओ ने लॉन्च किए तीन इन-फ्लाइट और दो इंटरनेशनल रोमिंग पैक्स, दो पुराने प्लान्स बदले गए:-
Next: बापू गांधी जयन्तीम हात्‍मा गांधी के पास थे महामारी से निपटने के मंत्र आइये जानिए कोरोना से कैसे लड़ते है:

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.