Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बलरामपुर की घटना पर राहुल ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर लगाया सच छुपाने का आरोप
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बलरामपुर की घटना पर राहुल ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर लगाया सच छुपाने का आरोप

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
after-hathras-the-yogi-opposition-on-the-balrampur-incident-rahul-said-the-government-is-working-on-the-policy-of-save-the-daughter-do-not-hide-the-fact_399446

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की घटना के बाद देशभर में गुस्सा है. इस बीच विपक्ष की ओर से लगातार राज्य सरकार को निशाने पर लिया जा रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को इस पूरी घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. राहुल ने अपने ट्वीट में बलरामपुर की घटना का जिक्र किया और बीजेपी सरकार पर तथ्य छुपाने का आरोप लगाया.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि UP के जंगलराज में बेटियों पर ज़ुल्म और सरकार की सीनाज़ोरी जारी है. कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली, भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ’ नहीं, ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है. #BalrampurHorror

आपको बता दें कि हाथरस की तरह ही यूपी के बलरामपुर में गैंगरेप की घटना के बाद तुरंत ही पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया. जिसपर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

बलरामपुर की घटना पर राहुल का वार- बीजेपी का नारा 'तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ' -  Uttar Pradesh balrampur gangrape case rahul Gandhi akhilesh yadav tweet  reaction - AajTak

राहुल गांधी के अलावा यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी यूपी सरकार पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हाथरस की मृतका के परिजनों को शासन के मूक आदेश पर प्रशासन ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा है. अब जनता भी ऐसे ही इन सत्ताधारियों को दौड़ा-दौड़ाकर इंसाफ़ की चौखट तक खींच के ले जाएगी. भाजपा के कुशासन का असली रंग जनता देख रही है. कपटियों का लबादा उतरते अब देर नहीं लगेगी.

हाथरस के बाद बलरामपुर की घटना को लेकर विपक्ष के निशाने पर योगी सरकार - HS  News: Hindi News, Breaking News, हिंदी समाचार

इससे पहले अखिलेश ने भी बलरामपुर की घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया था. बलरामपुर की घटना पर अखिलेश ने लिखा था कि हाथरस के बाद अब बलरामपुर में भी एक बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार और उत्पीड़न का घृणित अपराध हुआ है व घायलावस्था में पीड़िता की मृत्यु हो गई है. श्रद्धांजलि! भाजपा सरकार बलरामपुर में हाथरस जैसी लापरवाही व लीपापोती न करे और अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई करे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर किया हमला
Next: मेरठ नगर निगम के सैकड़ों सफाई कर्मचारी हाथरस कांड को लेकर बैठे धरने पर

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.