Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मेरठ नगर निगम के सैकड़ों सफाई कर्मचारी हाथरस कांड को लेकर बैठे धरने पर
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मेरठ नगर निगम के सैकड़ों सफाई कर्मचारी हाथरस कांड को लेकर बैठे धरने पर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
aisf-takes-out-candle-march-against-hathras-incident_399363

हाथरस गैंगरेप को लेकर देशभर में रोष का माहौल है. प्रदेश में भी कई संगठन इस घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. उधर, मेरठ जिले में भी हाथरस कांड के खिलाफ गुस्सा देखने को मिला. यहां सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया और नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया.

मेरठ नगर निगम के सैकड़ों सफाई कर्मचारी हाथरस कांड को लेकर धरने पर बैठे. सफाई कर्मियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर इसका विरोध किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में दलित बेटियां सुरक्षित हैं. सरकार इन आरोपियों को सीधे फांसी दे, जिससे ऐसा कृत्य करने वालो को एक सबक मिल सके.

Up: Bjp Mlas, Who Have Been Sitting At The Gate Of The Police Station All  Night - यूपी: पूरी रात थाने के गेट पर बैठे रहे भाजपा विधायक, बोले पुलिस  निर्दोष लोगों

सफाई कर्मचारियों का कहना है इस घटना में हाथरस पुलिस और प्रशासन दोनों ने लापरवाही बरती है. ऐसा लगता है कि आरोपियों को बचाने का प्रयास किया गया है. हम इस बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हाई कोर्ट में एक याचिका भी दायर कर रहे है. हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उस बच्ची को इंसाफ नही मिल जाता.

Sweepers stage protest in Meerut against Hathras gangrape issue ANN

बता दें कि, हाथरस जिले में 19 वर्षीय एक दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. ये वारदात 14 सितंबर को चंदपा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और विरोध करने पर उसका गला घोंटने की कोशिश की थी, इस दौरान उसकी जीभ कट गई थी. इसके बाद से ही लड़की की गंभीर बनी हुई थी.

Up: Bjp Mlas, Who Have Been Sitting At The Gate Of The Police Station All  Night - यूपी: पूरी रात थाने के गेट पर बैठे रहे भाजपा विधायक, बोले पुलिस  निर्दोष लोगों

मंगलवार को किशोरी की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मामले में सभी चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. मंगलवार देर रात गैंगरेप पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बलरामपुर की घटना पर राहुल ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर लगाया सच छुपाने का आरोप
Next: ऐ टी एम काटने वाले गैंग के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस को मिली सफलता मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.