Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सरकार दे रही है बेटी की शादी के लिए 50000 रुपए? जानिए ‘पीएम बालिका अनुदान योजना’ का सच
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सरकार दे रही है बेटी की शादी के लिए 50000 रुपए? जानिए ‘पीएम बालिका अनुदान योजना’ का सच

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
sddefault

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के वाली केंद्र सरकार दर्जनों सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं पर गंभीरता से काम कर रही है। प्रधानमंत्री की कई योजनाओं कें केंद्र में लड़कियां और महिलाएं हैं, जिन्हें शिक्षा से लेकर कौशल विकास तक के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। लेकिन प्रधानमंत्री की योजनाओं के नाम से देश में कई फर्जीवाड़े भी सामने आ रहे हैं। जिनके नाम पर मासूम लोगों के साथ ठगी की जा रही है।

सभी बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे ₹50000 सीधे बैंक खाते में - YouTube

ऐसा ही एक मामला सामने आया हैै ‘प्रधानमंत्री बालिका अनुदान योजना’ के नाम से। एक वेबसाइट पर दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री बालिका अनुदान योजना’ के तहत बीपीएल श्रेणी के परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। बता दें कि लोगों को भ्रमित करने के लिए इस वेबसाइट का नाम ही पीएममोदीयोजना.इन रख दिया गया है। इस प्रकार इसे सरकारी वेबसाइट मानते हुए लोग प्रधानमंत्री के नाम से इस फर्जी योजना पर विश्वास भी कर रहे हैं।

योगी सरकार का बेटियों को गिफ्ट, जन्म पर देगी 50 हजार का बॉन्ड, मां को  मिलेंगे 5100 - yogi government to give 50000 bond on girl born - AajTak

इसे देखते हुए प्रेस इंन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने इस खबर की पड़ताल की है। अपने फैक्ट चैक ट्विटर हैंडल पर पीआईबी ने इस योजना के बारे में जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि वास्तव में यह दावा फ़र्ज़ी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी योजना नहीं चलाई जा रही है।

एक वेबसाइट के स्क्रीनशॉट पर फर्जी खबर की मोहर जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार 'प्रधानमंत्री बालिका अनुदान योजना' के तहत बीपीएल श्रेणी के परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

वेबसाइट में लिखा है कि बालिका अनुदान योजना की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले BPL श्रेणी के परिवारों की बेटियों को लाभ पहुंचाने के लिए की गयी है | इस योजना के अंतर्गत देश के बी पी एल श्रेणी के परिवारों की अधिकतम दो बेटियों के विवाह के लिए 50000 रूपये की आर्थिक सहायता केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी तथा सामान्य श्रेणी के बी पी एल परिवारों की विधवा महिलाओ की दो बेटियों के लिए एकमुश्त 50000 रूपये की आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से प्रदान की जाएगी|

Post navigation

Previous: एल पी जी सिलेंडर पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, अक्‍टूबर के लिए भी दामों में नहीं किया गया कोई बदलाव
Next: एयरटेल ने बिजनेस ग्राहकों को साइबर खतरों से बचाने के लिए लॉन्च किया एयरटेल सिक्योरिटी ऐप :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.