Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • एल पी जी सिलेंडर पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, अक्‍टूबर के लिए भी दामों में नहीं किया गया कोई बदलाव
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

एल पी जी सिलेंडर पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, अक्‍टूबर के लिए भी दामों में नहीं किया गया कोई बदलाव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
42187-lpg-gas-cylinder-2

1  अक्‍टूबर, 2020 तरलीय पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कीमत मेट्रो शहरों में लगातार पांचवें महीने स्थिर बनी रही। इसका मतलब है कि तेल विपणन कंपनियों द्वारा अक्‍टूबर माह में भी रसोई गैस सिलेंडर पिछले माह वाली कीमत पर ही उपलब्‍ध कराया जाएगा। देश में प्रत्‍येक माह की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में संशोधन किया जाता है। ऐसे में यह बात तय है कि गैस उपभोक्‍ताओं को अक्‍टूबर माह में गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।

अक्टूबर के लिए LPG रसोई गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए अपने शहर का दाम |  Zee Business Hindi

मंत्रालय ने कहा था कि मई 2020 से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट आने की वजह से, इनकी कीमत में सब्सिडी का कोई हिस्‍सा नहीं था। इसलिए मई से सितंबर 2020 में आपूर्ति किए गए एलपीजी सिलेंडर के लिए कोई भी सब्सि‍डी का ट्रांसफर उपभोक्‍ता के सीधे बैंक खातों में नहीं किया गया है।
मेट्रो शहरों में गैर-सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा एलपीजी सिलेंडर की कीमत एक अक्‍टूबर, 2020 से दिल्‍ली में 594 रुपए, कोलकाता में 620.50 रुपए, मुंबई में 594 रुपए और चेन्‍नई में 610 रुपए है।

LPG Cylinder : हुई महंगी रसोई गैस सिलेंडर, जानें नए दाम | Changed prices of  gas cylinders on 1 October 2020 gas cylinder in hindi - Hindi Goodreturns

इससे पहले सितंबर में भी गैर-सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्‍ली में 594 रुपए, कोलकाता में 621 रुपए, मुंबई में 594 रुपए और चेन्‍नई में 610.50 रुपए थी। जून और जुलाई में भी चारों महानगरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत यही थी।

मई और जून में नहीं हुआ था सब्सिडी का भुगतान
मई और जून माह में रसोई गैस सिलेंडर खरीदने वाले उपभोक्‍ताओं के खाते में सरकार द्वारा कोई सब्सिडी जमा नहीं कराई गई थी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इसकी पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि मई 2020 से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट आने की वजह से, इनकी कीमत में सब्सिडी का कोई हिस्‍सा नहीं था। इसलिए मई, 2020 और जून 2020 माह में आपूर्ति किए गए एलपीजी सिलेंडर के लिए कोई भी सब्सि‍डी का ट्रांसफर उपभोक्‍ता के सीधे बैंक खातों में नहीं किया गया है।

From Transaction Charges To Driving License: These 10 Rules Will Be Changed  From 1st October - 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये 10 नियम, जानिए आपकी जेब पर  होगा क्या असर

 

फरवरी में एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्‍ली में 858.50 रुपए थी, जो मार्च में घटकर 805.50 रुपए रह गई थी। मई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 744 रुपए से घटकर 581.50 प्रति लीटर पर आ गई। एक जुलाई को पेट्रोलियम कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 1 रुपए की वृद्धि की थी।

These Rules Include Bank, RC, DL, LPG-Gas Tv Will Change From 1 Oct - 1  अक्टूबर से Bank, RC, DL, LPG-Gas से जुड़े नियमों में होगा बदलाव, आपके लिए  जानना हैं जरूरी |

 

एलपीजी सिलेंडर को भारत में बाजार मूल्‍य पर बेचा जा रहा है लेकिन सरकार सब्सिडी का भुगतान सीधे पात्र उपभोक्‍ताओं के बैंक खातों में करती है। बाजार मूल्‍य और सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत के बीच अंतर वाली राशि को सब्सिडी के रूप में सरकार उपलब्‍ध कराती है। प्रत्‍येक परिवार को साल में 12 एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी मूल्‍य पर उपलब्‍ध कराए जाने का प्रावधान है। इसके बाद बाजार मूल्‍य पर सिलेंडर खरीदना होता है।

Post navigation

Previous: बड़ी खबर : नेपाल 40 एकड़ में बनाने जा रहा है अयोध्यापुरी
Next: सरकार दे रही है बेटी की शादी के लिए 50000 रुपए? जानिए ‘पीएम बालिका अनुदान योजना’ का सच

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.