Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी में हाथरस जैसी हैवानियत, रिक्शा से ड्रिप लगी हालत में घर पहुंची गैंगरेप पीड़िता, दर्दनाक मौत:-
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

यूपी में हाथरस जैसी हैवानियत, रिक्शा से ड्रिप लगी हालत में घर पहुंची गैंगरेप पीड़िता, दर्दनाक मौत:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
43a01afd-6928-4a35-8e98-35611c9a82a1

बलरामपुर। यूपी के हाथरस के बाद अब बलरामपुर में एक 22 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के मुताबिक, उनकी बेटी रिक्शा से बेहद दयनीय हालत में घर पहुंची। उसके हाथ में ड्रीप लगी हुई थी। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
वेबदुनिया संवाददाता अवनीश कुमार ने बलराम पुलिस अधीक्षक के हवाले से बताया कि मृतका के भाई द्वारा नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के हाथ पैर तोड़ने संबंधी बात असत्य है। पोस्टमार्टम से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

यूपी में नही थम रही आधी आबादी के संग हैवानियत

DM व SP द्वारा परिजनों से मिलकर सांत्वना दी गई तथा उन्हें 6 लाख 18 हजार रू की मुआवजा राशि का अनुमति पत्र दिया गया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,
पोल खुलने के डर से दरिंदों ने छात्रा की कमर और दोनों टांगों को तोड़ दिए। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी मंगलवार को करीब दस बजे कॉलेज में एडमिशन के लिए गई थी। तभी कुछ लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। शाम तक न लौटने पर परिजनों ने उसे फोन करना शुरू किया तो उसका फोन बंद आ रहा था।

Balampur | यूपी में हाथरस जैसी हैवानियत, रिक्शा से ड्रिप लगी हालत में घर  पहुंची गैंगरेप पीड़िता, दर्दनाक मौत - Up

काफी देर तक संपर्क नहीं हो पाया तो वह सभी घबरा गए। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उनकी बेटी रिक्शे पर बैठकर घर की तरफ आ रही है, लेकिन उसके हाथ में पट्टी थी और उसकी गंभीर स्थिति थी। लड़की की हालत बेहद खराब थी और वो कुछ भी नहीं बोल पा रही थी। उसके हाथ पर ग्लूकोज चढ़ाने वाला ड्रिप लगा हुआ था।

परिजन उसे लेकर स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए लेकिन गम्भीर हालात देखते हुए उसने लखनऊ ले जाने को कहा। परिजनों के मुताबिक जिले के तुलसीपुर हॉस्पिटल पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Post navigation

Previous: हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से CM योगी ने की बात, परिवार को 25 लाख की आर्थिक मदद:-
Next: हाथरस गैंग रेप केस में उमा भारती ने योगी आदित्यनाथ से कहा की विपक्षी नेताओं और मीडिया को परिवार वालो से मिलने दें:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.