Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हाथरस गैंग रेप केस में उमा भारती ने योगी आदित्यनाथ से कहा की विपक्षी नेताओं और मीडिया को परिवार वालो से मिलने दें:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हाथरस गैंग रेप केस में उमा भारती ने योगी आदित्यनाथ से कहा की विपक्षी नेताओं और मीडिया को परिवार वालो से मिलने दें:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
271508-untitled-design

मैं बीजेपी में आपसे वरिष्ठ एवं आपकी बड़ी बहन हूं मेरा आग्रह है कि आप मेरे सुझाव को अमान्य मत करिएगा

हाथरस मामले में उमा भारती ने कहा, ' नेताओं और मीडिया को पीड़ित परिवार से मिलने  दें मुख्यमंत्री योगी'

 

हाथरस गैंगरेप और हत्या के मामलों को लेकर सवालों के घेर में आई यूपी पुलिस को लेकर अब बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भी सवाल उठाए हैं| उमा भारती ने एक के बाद एक ट्वीट के जरिए प्रशासन पर सवाल उठाते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से इस मामले में इंसाफ की अपील की हैं| उमा भारती ने कहा है कि अगर मैं कोरोना पॉजिटिव ना होती तो आज उस परिवार के साथ वहां बैठी होती|

यूपी से सांसद उमा भारती ने है सीएम से आग्रह किया है मीडिया और विपक्षी नेताओं को पीड़ित परिवार से मिलने दें. हमने राम मंदिर का भी शिलान्यास किया है | हमने राम राज्य का दावा किया था|

उमा भारती ने अपने 8 ट्वीट में लिखा है आदरणीय योगी जी आपको जानकारी होगी मैं एम्स ऋषिकेश एम्स में भर्ती हूं|

आज मेरा 7वां दिन है इसलिए मैं अयोध्या मामले में सीबीआई कोर्ट में नहीं पहुंच पाई मैं किसी से मिल नहीं सकती हु फोन नहीं कर सकती हु लेकिन टीवी है जिससे मुझे समाचार मिल रहे हैं|Uma Bharti Coronavirus Positive News Quarantine Herself In Uttrakhand  Appeal Contact Person To Tested - कोरोना संक्रमित हुईं उमा भारती, उत्तराखंड  में खुद को किया क्वारंटीन - Amar Ujala Hindi News Live

उमा भारती ने लिखा है की मैंने हाथरस गैंग रैप की घटना देखी पहले तो मुझे लगा कि मैं ना बोलूं क्योंकि मुझे लगा कि आप इस संबंध में ठीक ही कार्यवाही कर रहे होंगे पर लेकिन जिस प्रकार से पुलिस ने गांव के पीड़ित परिवार की घेराबंदी की है उससे विभिन्न आशंकाएं जन्मती हैं|

एक अन्य ट्वीट में उमा भारती ने कहा, “एक दलित परिवार की बिटिया था. बड़ी जल्दबाजी में पुलिस ने उसकी अत्येष्टि की और एक परिवार एवं गांव की पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर दी गई है. मेरी जानकारी में ऐसा कोई नियम नहीं है कि एसआईटी जांच में परिवार किसी से मिल ना पाए. ”

बीजेपी नेता ने अपने अगले ट्वीट में लिखा हमने राम मंदिर का शिलान्यास किया है देश में राम राज्य लाने का दावा किया है| किंतु इस घटना पर पुलिस की संदेहपूर्ण कार्यवाही से आपकी यानि यूपी सरकार की और बीजेपी की छवि पर आंच आई है|Ram Mandir Bhoomi Pujan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी राममंदिर की  आधारशिला , पूजा सम्पन्न हुई

उन्होने आगे लिखा है की आप एक बहुत ही साफ सुथरी छवि के शासक हैं| मेरा आपसे अनुरोध है कि मीडियाकर्मियों को और अन्य राजनीतिक दलों के लोगों को पीड़ित के परिवार वालो से मिलने दीजिए|

उमा भारती ने ये भी कहा है की मैं कोरोना वार्ड में बहुत बेचैन हूं| अगर मैं कोरोना पॉजिटिव नहीं होती तो मैं भी उस गांव में उस परिवार के साथ बैठी होती एम्स ऋषिकेश

Corona Patient admitted in Patna AIIMS suicided in Bihar | पटना एम्स में  भर्ती कोरोना मरीज ने कर ली आत्महत्या, कारण का अब तक कोई खुलासा नहीं | Hindi  News, बिहार एवं झारखंड से छुट्टी होने पर मैं हाथरस गैंग रेप में उस पीड़ित परिवार से जरूर मिलूंगी मैं बीजेपी में आपसे वरिष्ठ एवं आपकी बड़ी बहन हूं| मेरा आग्रह है कि आप मेरे सुझाव को अमान्य मत करिएगा|

Post navigation

Previous: यूपी में हाथरस जैसी हैवानियत, रिक्शा से ड्रिप लगी हालत में घर पहुंची गैंगरेप पीड़िता, दर्दनाक मौत:-
Next: कृषि बिल के विरोध में हरियाणा में निकाली गई मोदी की शवयात्रा? जानिए पूरा सच:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.