Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नाबालिग को 5 हजार में बेचने वाली जोया खान सूरत से गिरफ्तार:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नाबालिग को 5 हजार में बेचने वाली जोया खान सूरत से गिरफ्तार:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
IMG-20201003-WA0049

बैतूल चक्कर रोड के चर्चित देह व्यापार एवं सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने नाबालिग को बेचने वाली मुख्य आरोपित जोया खान को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने 5 महीने पहले पीड़िता को 6 हजार रुपये में किरण पंडाग्रे और शीतल पंडाग्रे को बेच दिया था। ये दोनों उससे देह व्यापार करा रही थी। अब इस मामले में एक बाल अपचारी समेत 10 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब केवल एक नामजद आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

बहु-चर्चित देह व्यापार मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसडीओपी विजय पुंज ने बताया कि आरोपित जोया उर्फ अलीना खान पत्नी गुफरान अंसारी (23) निवासी अजमेर ने ही पीड़िता को 5 महीने पहले बैतूल लाकर बेचा था। यह मुख्य एवं नामजद आरोपित फरार थी। सायबर सेल से उसके मोबाइल की लोकेशन और मुखबिर से उसके सूरत में होने की सूचना मिलने पर उसे वहां के अमझरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

Betul Police arrest Chakkar Road Human Trafficking main accussed mpas |  बैतूल चक्कर रोड सामूहिक दुष्कर्म मामलाः6 हजार में 17 साल की नाबालिग को बेचा  था, 7 महीने बाद धराए

आरोपित ने पुलिस को बताया है कि शीतल और किरण पंडाग्रे से उसकी पहचान 1 साल पहले अजमेर दरगाह पर हुई थी। उस समय से वह इनसे लगातार संपर्क में थी। इस बीच पीड़िता के मिलने पर उसे बैतूल लाकर इन्हें 6 हजार रुपये में बेच दिया था। एसडीओपी पुंज के अनुसार आरोपित जोया खान का अन्य कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

ग्रामीण मीडिया सेंटर: बैतूल/देहव्यपार से जुड़ी ज़ोया को पुलिस ने सूरत से  किया गिरफ्तार,आरोपिया ने किया इनकार,पुलिस का दावा यही

उससे देह व्यापार के बारे में और पूछताछ करने 2 दिन के रिमांड पर लेने का प्रयास किया जा रहा है।एक बाल अपचारी भी मामले में आरोपित इस चर्चित मामले में पुलिस अब तक 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। कुछ दिनों पूर्व एसपी सिमाला प्रसाद द्वारा गंज पुलिस थाना में पीड़िता से पूछताछ की जा रही थी। उसी बीच बाल अपचारी कोई शिकायत लेकर वहां पहुंचा।

Betul Crime: Zoya Khan who sold a minor for 5 thousand arrested from Surat

उसे देख कर पीड़िता ने पहचान लिया और तत्काल ही उसे पकड़ लिया गया। इस मामले में अभी तक किरण पंडाग्रे, शीतल पंडाग्रे, रजित माहेश्वरी, हर्षित गायकवाड़, टीनू उर्फ अंकुश सोनी, शरद उर्फ हड्डी बाबा, विनय गोठी की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से विनय गोठी को उच्च न्यायालय जबलपुर से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। अब प्रकरण में सिर्फ एक नामजद आरोपित मुकेश की गिरफ्तारी बाकी है। उसकी भी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भोपाल में महिला थाने की सीढ़ियों पर बैठी रही गर्भवती, नहीं सुनी फरियाद:-
Next: दुनिया में कोरोना वाइरस के 8,895,883 एक्टिव केस, कोविड -19 संक्रमण की वजह से मौत की दर 3 प्रतिशत:-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 15 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 15 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.