Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भोपाल में महिला थाने की सीढ़ियों पर बैठी रही गर्भवती, नहीं सुनी फरियाद:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

भोपाल में महिला थाने की सीढ़ियों पर बैठी रही गर्भवती, नहीं सुनी फरियाद:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
fdgffd1-copy

पुतलीघर निवासी 20 वर्षीय महिला नौ माह की गर्भवती है। पति ने उसके साथ मारपीट की थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे परिजनों के साथ वह महिला थाने पहुंची। वह दो घंटे तक थाने की सीढ़ियों पर बैठी रही, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। अंतत. शनिवार सुबह चार बजे वह टीलाजमालपुरा थाने पहुंची। वहां उसके पति के खिलाफ दहेज एक्ट, मारपीट का केस दर्ज किया गया।

VIDEO: मात्र एक महिला कांस्टेबल के दम पर चलता है ये महिला थाना|bhopal  Videos in Hindi - हिंदी वीडियो, लेटेस्ट-ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी वीडियो में

पीड़ित महिला के भाई अल्ताफ अली ने बताया कि रात में वे लोग थाने की चौखट पर बैठे रहे। जब मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में करने की बात कही तो अंदर से एक हवलदार आया। उसने कहा कि अभी टीआइ मैडम नहीं हैं। सुबह आना तब एफआइआर होगी। अभी मामला आपस में सुलझा लो। अल्ताफ ने बताया कि बहन की शादी एक वर्ष पहले सोहेल के साथ हुई है। शादी के बाद से ही वह मारपीट कर रहा है। शुक्रवार को भी उसने बहन के साथ मारपीट की थी। टीला जमालपुरा थाना प्रभारी आरएस रेगर ने बताया कि महिला शुक्रवार दोपहर को पति के साथ आई थी।

pregnant women sit on stairs of police station in Bhopal but police not  listen

दोनों को काउंसिलिंग की सलाह दी थी तो वे मान गए थे। महिला सुबह चार बजे शिकायत लेकर आई तो केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में महिला थाना प्रभारी अजीता नायर का कहना है कि मैं रात 10.30 बजे तक थाने में बैठी थी। देर रात तक ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया। अगर रात में भी कोई पीड़िता आती है तो उसकी बात सुनी जाती है। ऐसा संभव हो सकता है कि थाना के अंदर का गेट बंद हो और वह बाहर से ही चली गई हो। थाना के अंदर रात में दो महिला आरक्षक के तैनात होने के कारण गेट बंद कर दिया जाता है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बैन हुआ पबजी, तो चिंता नहीं, ऑनलाइन खेलें ये 5 बैटल रॉयल गेम्स :-
Next: नाबालिग को 5 हजार में बेचने वाली जोया खान सूरत से गिरफ्तार:-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 14 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 14 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.