Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 17 अक्टूबर को नवरात्री 14 नवंबर को दिवाली त्योहारों की देरी से खुश हैं लोग, जानिए कारण:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

17 अक्टूबर को नवरात्री 14 नवंबर को दिवाली त्योहारों की देरी से खुश हैं लोग, जानिए कारण:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
navrtri

इस बार अधिमास के कारण एक महीने देरी से नवरात्र शुरू होगा। पिछले वर्ष 17 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के अगले दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई थी। इस बार दो सितंबर से पितृपक्ष शुरू हुआ जो 17 सितंबर को समाप्त हो गया। 18 सिंतबंर से अधिमास लग गया। यह 28 दिन का है। इस अंतराल में कोई त्योहार नहीं मनाया जाता है। इसलिए आमजन को पूरे एक महीने इंतजार करना पड़ेगा। 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होगा। पंडित प्रेम शुक्ला के अनुसार हर 36 महीने यानि तीन वर्ष में एक महीना अधिमास का आता है।

17 अक्टूबर को Navratri, 14 नवंबर को Diwali, त्योहारों की देरी से खुश हैं लोग

नवरात्र एक महीने देर से शुरू होने के कारण इस बार दीपावली 14 नवंबर को पड़ेगी। जबकि यह पिछले वर्ष 27 अक्टूबर को थी। अधिमास होने के कारण 22 अगस्त को गणेशोत्सव के बाद जितने भी बड़े त्योहार हैं, वे पिछले वर्ष की तुलना में 10 से 15 दिन देरी से पड़ेंगे। वैसे ब्राह्मण व आमजन नवरात्र के देरी से शुरू होने पर खुशी भी जता रहे हैं, क्योंकि उम्मीद है कि तब तक संभवतः कोरोना महामारी का खात्मा हो जाए और वे त्योहार अच्छे से मना सकेंगे। आमजन इस बात से भी खुश हैं कि दीपावली इस बार देर से आएगी और उन्हें तैयारियों का अवसर मिल जाएगा।

Pitru Paksha From 1 To 17 September And Navratri Starting From 17 October |  165 साल बाद अद्भुत योग : 1 से 17 सितंबर तक श्राद्धपक्ष, नवरात्र 17 अक्टूबर  से शुरू - Photo | नवभारत टाइम्स

नवरात्र में गरबा और चल समारोह पर रहेगा प्रतिबंध

इस बार नवरात्र पर्व बिल्कुल अलग तरह से मनाया जाएगा। लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए मां की आराधन की जाएगी। माना जा रहा है कि नवरात्र पर गरबा और किसी भी तरह के चल समारोह पर प्रतिबंध रहेगा। दुर्गा प्रतिमाओं की ऊंचाई 6 फीट से अधिक नहीं होगी। अधिकतम 10 गुणा 10 के पंडाल में प्रतिमा स्थापना की जा सकती है। गृह विभाग द्वारा बाजारों और दुकानों के संचालन समय के संबंध में भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत मेडिकल स्टोर, रेस्टोरेंट, भोजनालय, ढाबे, राशन और खान-पान से संबंधित दुकानों को छोड़कर शेष दुकानें रात्रि 8 बजे बंद करना होगा। इस बारे में अलग अलग राज्य अपने स्तर पर नियमों का ऐलान करेंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाकालेश्वर ज्योर्तिंलिंग क्षरण की स्थिति जांचने पहुंचा जीएसआइ दल:-
Next: भोपाल में टपरे में फांसी पर लटका मिला किशोर का शव:-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 6 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.