Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नरसिंहपुर में हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत:-
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नरसिंहपुर में हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
0104nsp11_1 (1)

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर सतधारा के पास करेली से बरमान की ओर रहे जा रहे एक ट्रक ने हाइवे क्रास कर सतधारा के पुराने तरफ जा रही बाइक को टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हुए चालक और उसकी पत्नी की मौत हो गई जबकि 11 वर्षीय नातिन भी जख्मी है। बरमान पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। घटना रविवार की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

Road accident, truck, bike, two deaths, one serious, fourlane highway

रविवार को सतधारा में नर्मदा के सूर्यकुंड में स्नान के लिए उदयपुरा थाना के ग्राम खड़ोन निवासी भोजराज उर्फ नारायण पिता गनेशराम लोधी 55 वर्ष अपनी पत्नी ताराबाई 50 व 11 वर्षीय नातिन फूलवती पिता लेखराज के साथ बाइक क्रमांक एमपी 38 एमके 6990 से आ रहा था। सतधारा के पास जैसे ही बाइक हाइवे क्रास करते हुए सूर्यकुंड जाने के लिए पुराने पुल की ओर बढ़ी तो करेली तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 06 एचसी 2524 ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पति-पत्नी व बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसा: संतान की चाह में अस्पताल दिखाने गए दंपती को ट्रक ने कुचला -  Granthshala News Hindi

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बरमान पुलिस ने घायलों को करेली अस्पताल भेजा जहां ताराबाई को मृत घोषित किया गया जबकि भोजराज उर्फ नारायण को हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया। बरमान चौकी प्रभारी एसआई अनिल भगत ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करेली में कराया जा रहा है जबकि एक मौत जिला अस्पताल में होने पर एक पोस्टमार्टम वहीं होगा। बालिका के पैर में ज्यादा चोट है, मृतकों के स्वजनों को सूचना देकर बुला लिया गया है जिन्होंने बताया है कि मृतक पति-पत्नी नर्मदा स्नान के लिए घर से निकले थे।

Post navigation

Previous: बिरसा में नाबालिग से दुष्कर्म, दो आरोपित जीजा साले गिरफ्तार:-
Next: छत्तीसगढ़ की कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू ने Twitter से वापस मांगा Blue Tick:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.