Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • छत्तीसगढ़ की कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू ने Twitter से वापस मांगा Blue Tick:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू ने Twitter से वापस मांगा Blue Tick:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Eh7rB2uXcAEhJuN

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद एक दर्जन से ज्यादा विधायकों की ट्विटर पर सक्रियता बढ़ी है। इन विधायकों में अब तक सिर्फ कसडोल विधायक शकुंतला साहू ने ब्लू टिक पाने में सफलता पाई थी, लेकिन ट्विटर ने एक सप्ताह बाद ही उसे हटा दिया। शकुंलता के ट्विटर से ब्लू टिक हटने के बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि उन्होंने कोरोना काल में बिना मास्क लगाए फोटो पोस्ट की थी, जिससे ट्विटर ने उनके ब्लू टिक को हटा दिया। जब ब्लू टिक हटाया गया तब शकुंतला ने बकायदा ट्विटर इंडिया को पत्र लिखा, जिसमें यह पूछा कि आखिर उनकी गलती क्या है|

Shakuntala Sahu on Twitter: "छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं  कोंडागांव विधायक माननीय श्री @MohanMarkamPCC जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई  एवं ...

शकुंतला ने ट्विटर से पूछा था कि आखिर उन्होंने किसी प्रकार के नियम का उल्लंघन नहीं किया, तब उनके अकाउंट का ब्लू टिक क्यों हटा दिया गया। उन्होंने दोबारा ब्लू टिक लगाने की मांग भी की थी। इसके एक दिन बाद ट्विटर ने शकुंतला को जवाब दिया। शकुंतला ने शनिवार को पोस्ट करके बताया कि उनके ट्विटर अकाउंट का यूजर नेम बदलने के कारण वेरिफाई बैज हटाया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में मेरे खिलाफ जो विभिन्न प्रकार की भ्रामक खबर चल रही है, वह निराधार है। वह पूर्ण रूप से गलत है, उसे ध्यान नहीं दीजिए। उनका अकाउंट जल्द ही वेरिफाई हो जाएगा।

Chhattisgarh Congress MLA Shakuntala Sahu ask to Twitter for get back her  profile blue tick

दरअसल, प्रदेश में पहली बार विधायक चुने गए यूडी मिंज, विनय जायसवाल, आशीष छाबड़ा सहित कई विधायक ट्वीटर पर सक्रिय हुए। फालोअर की संख्या कम होने के कारण इन लोगों के अकाउंट को अब तब वेरिफाई नहीं किया गया है। जबकि शकुंतला न सिर्फ रोजाना आठ से दस ट्वीट कर रही हैं, बल्कि उनके फालोअर की संख्या भी 21 हजार से ज्यादा पहुंच गई है। विधानसभा चुनाव में शकुंतला ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को शिकस्त दी थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नरसिंहपुर में हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत:-
Next: हाथरस में आज भी हंगामा, सपा और आर एल डी नेता पहुंचे, SIT ने लिया पिता का बयान:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.