Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुलायम के करीबी समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मुलायम के करीबी समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
sapa

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया
92 साल के मुलायम ने औरैया में अपने पैतृक गांव ककोर के कढोरे का पुरवा में अंतिम सांस ली
समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते थे पूर्व एमएलसी मुलाय

सपा नेता मुलायम सिंह यादव का निधन, अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। 92 साल के मुलायम ने औरैया में अपने पैतृक गांव ककोर के कढोरे का पुरवा में अंतिम सांस ली। वह समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते थे। वह तीन बार स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य और दो बार औरैया के विकासखंड भाग्यनगर के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं।

शहर में कोई मकान नहीं था, पूरी जिंदगी गांव में रहे
पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अखिलेश ने कहा कि वह आजीवन किसान, गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज उठाते रहे। उनका शहर में कोई अपना मकान नहीं है। वे पूरी जिंदगी गांव में ही सादगी का जीवन जिए।

यूपी: विधान परिषद सदस्‍य श्रीराम सिंह यादव का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन  - Up samajwadi party mlc srs yadav died of coronavirus infection - Latest  News & Updates in Hindi at

पार्टी को अपूरर्णीय क्षति- अखिलेश
अखिलेश ने कहा, ‘वह आजीवन समाजवादी विचाराधारा के प्रति समर्पित रहे। उनके निधन से पार्टी को अपूरर्णीय क्षति हुई है।’ हाल ही में वह कानपुर के रिजेंसी हॉस्पिटल से ठीक होकर घर लौटे थे। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर के बाहर लोग जुटने लगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लोन मोराटोरियम ना लेकर समय से किया किस्तों का भुगतान तो आपको मिलेगा कैशबैक:-
Next: कंगना रनौत ने शुरू की ‘थलाइवी’ की शूटिंग, डायरेक्टर संग शेयर की तस्वीरें:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.