Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कंगना रनौत ने शुरू की ‘थलाइवी’ की शूटिंग, डायरेक्टर संग शेयर की तस्वीरें:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कंगना रनौत ने शुरू की ‘थलाइवी’ की शूटिंग, डायरेक्टर संग शेयर की तस्वीरें:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

व‍िवादों के कारण सुर्ख‍ियों में रहने के बाद अब कंगना रनौत वापस काम पर लौट गई हैं. उन्होंने अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ की शूट‍िंग शुरू कर दी है. अब कंगना ने सेट से पहली तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वे डायरेक्टर एएल विजय के साथ देखी जा सकती हैं|

 

कंगना रनौत ने शुरू की फिल्म थलाइवी की शूटिंग, जयललिता की भूमिका में नजर  आएंगी

कंगना ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ‘सुप्रभात दोस्तों, ये कल सुबह सीन डिस्कशन की कुछ तस्वीरें हैं, जिसमें मेरे बेहद प्रतिभाशाली डायरेक्टर एएल विजय जी हैं. दुनिया में बहुत सारी जगह है पर मेरे लिए फिल्म का सेट सबसे ज्यादा सुकून देने वाली जगह है. इन तस्वीरों में कंगना अपने डायरेक्टर के साथ बातें करती दिख रही हैं जिसमें विजय मास्क पहने नजर आ रहे हैं|

कंगना ने शुरू की फिल्म थलाइवी की शूटिंग, सेट से सामने आई क्लैपबोर्ड की  तस्वीर

मालूम हो कि ‘थलाइवी’ तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयलल‍िता की बायोपिक है जिसमें कंगना, जयलल‍िता का रोल निभा रही हैं. फिल्म के दूसरे पोस्टर्स पहले ही सामने आ चुके हैं. इनमें कंगना का लुक देखने लायक है. यह कंगना के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है. फिल्म में जयलल‍िता के बचपन से लेकर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने तक का सफर दिखाया जाएगा|

सामने आई जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' की पहली झलक, कंगना के मेकअप का उड़ रहा  मजाक - MUCH TO KNOW

बात करें कंगना की तो वे पिछले दिनों श‍िवसेना और संजय राउत संग बहस को लेकर चर्चा में रहीं. दोनों पक्षों की ओर से जुबानी जंग काफी बढ़ गई थी जिसके बाद बीएमसी ने मुंबई स्थ‍ित कंगना के ऑफिस में तोड़-फोड़ मचाई. इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है. कंगना ने बीएमसी से मुआवजे की मांग की है|

Kangana Ranaut has resumed work and shared photos from thalaivi shooting  set after 7 months

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुलायम के करीबी समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन:-
Next: खेसारी और अक्षरा के गाने ‘धोखा देती है’ को देखकर क्रेजी हुए फैन्स, देखें धमाकेदार वीडियो:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 41 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 45 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 49 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.