Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बुलंदशहर हिंसा में पिता ने शासन-प्रशासन पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप,दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी…
  • क्राइम
  • देश

बुलंदशहर हिंसा में पिता ने शासन-प्रशासन पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप,दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी…

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
IMG_20191029_47366

बुलंदशहर के स्याना में कोतवाली क्षेत्र में बीते साल गोकशी की सूचना पर भड़की हिंसा में जान गंवाने वाले सुमित की गांव चिंगरावठी में मूर्ति स्थापित की गई है।सुमित के परिजनों ने दिवाली पर अपने निजी परिसर में उनकी प्रतिमा स्थपित की है।वहीं,सुमित के पिता ने शासन-प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।साथ ही उन्होंने 3 दिसंबर को धर्म परिवर्तन और आत्मदाह की भी चेतावनी दी थी।सुमित के पिता ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया था जांच के बाद शहीद इंस्पेक्टर सुबोध के समान हमें भी सहायत मिलेगी,लेकिन 11 महीने बाद भी कोई सहायता नहीं मिली है।

हम सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।बल्कि मेरे बेटे के खिलाफ उल्टा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या का केस दर्ज कर लिया गया,जबकि सुमित की इंस्पेक्टर से पहले हत्या हो गई थी।बता दें कि घटना के बाद सुमित के हाथों में पत्थर होने का एक वीडियो वायरल हुआ था,जिसके बाद शासन ने सुमित के परिजनों को आर्थिक मदद देने से इनकार कर दिया था।

बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के एक खेत में 3 दिसंबर को गोकशी की आशंका के बाद बवाल शुरू हुआ।जिसकी शिकायत मिलने पर सुबोध कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे थे।इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही थी,इतने में ही तीन गांव से करीब 400 लोगों की भीड़ ट्रैक्टर-ट्राली में कथित गोवंश के अवशेष भरकर चिंगरावठी पुलिस चौकी के पास पहुंच गई और जाम लगा दिया था।

इसी दौरान भीड़ जब उग्र हुई तो पुलिस ने काबू पाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े और जल्द ही वहां फायरिंग भी होने लगी,जिसमें सुबोध कुमार घायल हो गए और सुमित जख्मी हो गया था।इस बीच सुबोध कुमार को अस्पताल ले जाने से रोका गया और उनकी कार पर जमकर पथराव भी किया गया था।बाद में जांच में सामने आया था कि सुबोध कुमार के सिर में गोली लगी थी,जिस कारण उनकी मौत हुई थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया सुजीत, 72 घंटे बाद बोरवेल से निकाली गई लाश
Next: उदयपुर : ट्रक में घुसी बेकाबू कार, बच्चा समेत पांच लोगों की मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.