Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उदयपुर : ट्रक में घुसी बेकाबू कार, बच्चा समेत पांच लोगों की मौत
  • क्राइम
  • देश

उदयपुर : ट्रक में घुसी बेकाबू कार, बच्चा समेत पांच लोगों की मौत

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
IMG_20191029_3577

मंगलवार की सुबह उदयपुर-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घायलों में शामिल एक बच्चे ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

राजमार्ग पर हादसे के बाद लंबा जाम लग गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कड़ी मशक्कत के बाद वहां से हटवाकर जाम खुलवाया।मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है,लेकिन बताया जा रहा है कि ये सभी गुजरात के बड़ौदा के रहने वाले थे।

यह हादसा परसाद थाना क्षेत्र के पीपली गांव के पास मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हुआ।तेज गति से जा रही गुजरात नंबर की एक वैगन आर कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।हादसे में कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव और घायल कार में बुरी तरह फंसकर रह गए।घायलों में शामिल एक बच्चे की बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

गुजरात नंबर की यह कार काफी तेज रफ्तार से आ रही थी।इस दौरान कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा था और वो आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई।दुर्घटना की सूचना मिलते ही परसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसने मृतकों के शव और घायलों को परसाद के स्थानीय अस्पताल में भिजवाया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और राजमार्ग पर दोनों तरफ काफी लंबा जाम लग गया।मृतकों में तीन पुरुष,एक महिला और एक बच्ची शामिल है।ये सभी लोग गुजरात के बड़ौदा के बताए जा रहे हैं।ये सभी आपस में परिचित थे जो घूमने के लिए निकले थे।हादसे में घायल दो महिलाओं का इलाज चल रहा है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बुलंदशहर हिंसा में पिता ने शासन-प्रशासन पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप,दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी…
Next: लखनऊ : 244 पुड़िया स्मैक के साथ हेड कांस्टेबल समेत चार गिरफ्तार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.