Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बाबरी मस्जिद के नाम पर पीएफआई का ये कैसा ‘गंदा खेल’, राम मंदिर को काबा में बदलने की धमकी दी:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बाबरी मस्जिद के नाम पर पीएफआई का ये कैसा ‘गंदा खेल’, राम मंदिर को काबा में बदलने की धमकी दी:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
pfi_0

अयोध्या में राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी मुस्लिम समुदाय को भड़काने के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई ) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पीएफआई से जुड़े इस्लामिक मौलवियों के संगठन ऑल इंडिया इमाम काउंसिल ने अयोध्या में श्री राम मंदिर में मूर्तियों को उखाड़ने की धमकी दी है। इस संबंध में फतेहउद्दीन रश्दी का वीडियो सामने आया है।

PFI Fatehuddin Rashadi, VIDEO: बाबरी मस्जिद के नाम पर PFI का ये कैसा 'गंदा  खेल', राम मंदिर को काबा में बदलने की धमकी दी PFI Fatehuddin Rashadi  threatens to destroy idols of

इस वीडियो में उन्होंने यह भी धमकी दी कि वे श्री राम मंदिर को काबा में बदल देंगे। वीडियो में रश्दी कहता है, ‘आप अयोध्या में मंदिर बना सकते हैं लेकिन हमें सिर्फ एक काम करना है। हमें ‘मिंबर’ बनाना है। ये बनी बनेगा जहां बाबरी मस्जिद थी और अब वहां आप मंदिर बनाने जा रहे हैं। हमने अपने दिमाग में मिंबर बना रखा है। हम ठेकेदार होंगे, हम लकड़हारे होंगे और हम ही बिल्डर होंगे। हम मिंबर बनाने जा रहे हैं। हम सभी मूर्तियों को मंदिर से हटा देंगे, और वहां मिंबर बनाएंग और प्रार्थना करेंगे। मिंबर मस्जिद का वह ऊंचा चबूतरा होता है, जिस पर बैठकर इमाम या मुल्ला उपदेश देते हैं।

गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने इस बयान पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नजरअंदाज करते हुए ये काम हुआ है। ये व्यक्ति सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं, हमारी कोई आपत्ति नहीं है। धर्म के नाम पर वातावरण खराब नहीं करना चाहिए। अगर कोई कानून व्यवस्था खराब हुई तो हम छोड़ने वाले नहीं हैं।

Tweets by vinod_bansal

बयान पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, ‘अखिल भारतीय इमाम परिषद और पीएफआई ने अयोध्या में श्री राम मंदिर में मूर्तियों को हटाने की धमकी दी। एक जिहादी ने कहा कि काबा में 3000+ मूर्तियों को हटा दिया गया था..उन सभी मूर्तियों को फेंक दिया गया और काबा रातोंरात अल्लाह का घर बन गया। केरल के राज्यपाल, उत्तर प्रदेश पुलिस और अमित शाह को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।’

Post navigation

Previous: रिया चक्रवर्ती को नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ी:-
Next: पति के अफेयर की बात पर टूट गई थीं पूनम ढ‍िल्‍लों, सबक स‍िखाने को उठाया था ये कदम:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.