Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पति के अफेयर की बात पर टूट गई थीं पूनम ढ‍िल्‍लों, सबक स‍िखाने को उठाया था ये कदम:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पति के अफेयर की बात पर टूट गई थीं पूनम ढ‍िल्‍लों, सबक स‍िखाने को उठाया था ये कदम:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
x1080

बीते जमाने की खूबसूरत अभ‍िनेत्र‍ियों में रही हैं पूनम ढ‍िल्‍लोंफ‍िल्‍म त्र‍िशूल से रखा था पूनम ढ‍िल्‍लों ने बॉलीवुड में कदमब‍िग बॉस में भी ह‍िस्‍सा ले चुकी हैं पूनम ढ‍िल्‍लों|

Why Poonam Dhillon PARTED WAYS With Her Husband Ashok Thakeria - video  dailymotion

गुजरे जमाने की बेमिसाल अदाकारा पूनम ढिल्लों के बारे में कौन नहीं जानता। पूनम ढिल्लों ने करीब 80 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनकी हालिया रिलीज ‘जय मम्मी दी’ में भी पूनम की अदाकारी की तारीफ हो रही है। हालांकि, 1978 में मिस इंडिया यंग कॉम्पटीशन जीतने के बाद पूनम ढिल्लों ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। उन्होंने फिल्म ‘त्रिशूल’ से डेब्यू किया और फिर पलट कर कभी नहीं देखा। लेकिन उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे पहलू भी हैं, जिनके बारे में शायद आप न जानते हों।

पूनम ढिल्लों की अगली फिल्म होने वाली थी ‘नूरी’। रमेश तलवार ने पूनम के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की और यश चोपड़ा से बात की। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रमेश और पूनम बहुत करीब आ गए थे। रमेश को पूनम से प्यार हो गया था। जब पूनम ने मुंबई में रहने की इच्छा जताई थी तब रमेश तलवार ने पूनम के लिए एक बंगला भी खरीद लिया था। लेकिन एक समय आकर दोनों में ब्रेकअप हो गया।

Poonam Dhillon And Her Tragic Love Life, Poonam Dhillon's Ex-Husband And  Extra-Marital Affairs

राज सिप्पी और पूनम का रिश्ता था बहुत खास
पूनम की जिंदगी के दूसरे सबसे अहम प्रोड्यूसर थे राज सिप्पी। राज और पूनम की मुलाकात एक शूटिंग के दौरान हुई थी और पूनम को राज से प्यार हो गया। हालांकि, उस वक्त राज शादीशुदा थे। पूनम और राज एक साथ वक्त बिताने लगे और एक वक्त ऐसा आया जब पूनम राज से शादी भी करना चाहती थीं, लेकिन वो राज का घर नहीं तोड़ना चाहती थी। वो ये बर्दाश्त नहीं कर पातीं कि किसी का परिवार उनकी वजह से टूट गया। यही कारण है कि पूनम ने राज से रिश्ता तोड़ लिया।

Poonam Dhillon - Movies, Biography, News, Age & Photos | BookMyShow

यहां मिली अशोक ठाकेरिया से
इसके बाद प्रोड्यूसर-डायरेक्टर उमेश मेहरा और उनकी पत्नी की ओर से दी गई होली पार्टी में पूनम की मुलाकात अशोक ठाकेरिया से हुई। ये वो दौर था जब पूनम ने कुछ ही दिनों पहले अपने पिता को खोया था। वह बेहद उदास थीं। उदासी के इस माहौल में इन्हें कंधा दिया अशोक ने। फिर क्या था दोनों धीरे-धीरे करीब आने लगे और एक दिन दोनों ने शादी भी कर ली। कुछ दिनों तक तो दोनों की शादी ठीक-ठाक चली। उसके बाद अशोक पूनम को समय नहीं देने लगे। पूनम को इससे शिकायत होती

शादी के बाद दोनों को एक बेटा और एक बेटी हुए। शादी के 2 साल बाद अशोक अपने काम में बिजी हो गए और पूनम अपनी फिल्मी दुनिया को याद करने लगी। धीरे धीरे पूनम ने बड़े पर्दे पर वापसी करने की सोची लेकिन उनको मन मुताबिक काम नहीं मिल रहा था। प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव देख रही पूनम की निजी जिंदगी भी अचानक से गोते खाने लगी।

Why Poonam Dhillon plays by her own rules | Bollywood – Gulf News

साल 1994 में पूनम को पता चला कि उनके पति अशोक का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। इस खबर ने दोनों की शादी को खतरे में डाल दिया। पूनम ने अपने पति को सबक सिखाने के लिए खुद भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर किया था। पूनम को उम्मीद थी कि उनके इस फैसले से उनके पति को सबक मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लिहाजा साल 1997 में पूनम ने अशोक से तलाक ले लिया और दोनों बच्चों की कस्टडी अपने पास ले ली। पूनम अपनी निजी जिंदगी में संभलने की कोशिश करती रही और अपनी प्रोफेशनल लाइफ को भी बैलेंस करने में लगे रही।

Poonam Dhillon Family and Personal Life Story | Poonam Rare and Unseen P...  | Poonam dhillon, Life stories, Entertainment video

पूनम ढिल्लों ने ब‍िग बॉस में भी ह‍िस्‍सा ल‍िया था। वह इस शो के तीसरे सीजन में नजर आई थीं। इस सीजन को अमिताभ बच्‍चन ने होस्‍ट क‍िया था। पूनम जहां इस शो की सेकंड रनर अप रही थीं वहीं फर्स्‍ट रनर अप प्रवेश राणा थे और ये सीजन व‍िंदु दारा स‍िंह ने जीता था।

हालांक‍ि न‍िजी ज‍िंदगी में उतार चढ़ाव आने से वह अपने काम से अर्से तक दूर भी रहीं लेक‍िन अब वह दूसरी पारी में भी फैन्‍स को पहले की तरह ही इंप्रेस कर रही हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बाबरी मस्जिद के नाम पर पीएफआई का ये कैसा ‘गंदा खेल’, राम मंदिर को काबा में बदलने की धमकी दी:-
Next: मौनी रॉय की इस फ‍िल्‍म को देखना चाह‍िए आपको, पढ़ें इस र‍िव्‍यू में:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.