Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शो से जाते-जाते मलाइका को ये दुआ दे गईं नोरा फतेही, लिखा भावुक पोस्ट इंडिअस बेस्ट डांसर :-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

शो से जाते-जाते मलाइका को ये दुआ दे गईं नोरा फतेही, लिखा भावुक पोस्ट इंडिअस बेस्ट डांसर :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
1598455593_indias-best-dancer-9

कुछ हफ्ते पहले मलाइका अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ऐक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही को ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में उनकी जगह जज बनाया गया था। चंद ही दिनों में नोरा फतेही ने सेट पर गीता कपूर और टेरेंस लुईस के अलावा सभी कंटेस्टेंट्स और फैन्स का दिल जीत लिया था। लेकिन अब जब मलाइका अरोड़ा की शो में वापसी हुई और नोरा फतेही की विदाई का समय आया तो सभी भावुक हो गए।

India's Best Dancer: Malaika Arora, Nora Fatehi Set Temperatures Soaring  With Their Moves - Photogallery

मलाइका कोरोना से उबर चुकी हैं और हाल ही उन्होंने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ की शूटिंग दोबारा शुरू की। मलाइका के आने के बाद नोरा ने शो से विदाई ली और उसके बाद मलाइका के लिए सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा।

नोरा फतेही ने मलाइका के साथ डांस करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘मुझपर ये विश्वास करने के लिए कि मैं ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में आपकी जगह भर सकती हूं उसके लिए शुक्रिया मलाइका। यह एक बहुत ही खूबसूरत अनुभव था। मुझे यह सुनहरा मौका मिला, इसके लिए मैं आभारी हूं।

Viral video: Nora Fatehi, Malaika Arora set the stage of fire with 'Munni',  'Garmi'

शुरू में मैं आपकी जगह लेने को लेकर काफी डरी हुई थी पर शो की पूरी टीम ने खुल दिल से मेरा स्वागत किया। आप अब ठीक हो चुकी हैं और इससे हम सभी बहुत खुश हैं। भगवान आप पर हमेशा अपना आशीर्वाद बनाए रखे और आप हमेशा यूं ही अपने चार्म और ऑरा से आने वाले वक्त में ही राज करती रहें।’

बता दें कि ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के दौरान नोरा फतेही और टेरेंस लुईस के एक वीडियो पर काफी विवाद हो गया था। गलत कैमरा एंगल या फिर ऐक्ट करते वक्त टेरेंस का हाथ गलती से नोरा के बैक पर लग गया था, जिसके कारण ट्रोल्स ने टेरेंस को काफी बुरा-भला कहा था। तब नोरा फतेही टेरेंस लुईस के बचाव में उतरीं और ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

https://www.instagram.com/p/CF45RyxpTsc/

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्‍तानी सेना की आलोचना करना पड़ा भारी, पोक के ‘प्रधानमंत्री’ राजा फारूक पर राजद्रोह का केस:-
Next: 15 अक्टूबर से खुलेंगे मल्टीप्लेक्स, SOP जारी:50% सीटें ही बुक होंगी; कोरोना अवेयरनेस पर 1 मिनट की फिल्म दिखानी होगी, सिर्फ पैक्ड फूड मिलेगा, हॉल के अंदर डिलिवरी नहीं हाेगी:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.