Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पाकिस्‍तानी सेना की आलोचना करना पड़ा भारी, पोक के ‘प्रधानमंत्री’ राजा फारूक पर राजद्रोह का केस:-
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति
  • विदेश

पाकिस्‍तानी सेना की आलोचना करना पड़ा भारी, पोक के ‘प्रधानमंत्री’ राजा फारूक पर राजद्रोह का केस:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पोक ) के प्रधानमंत्री राजा फारूक को पाकिस्‍तानी सेना की आलोचना करना पड़ा भारी पड़ गया है। पाकिस्‍तान सरकार ने पीओके के कथित प्रधानमंत्री राजा फारूक के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। उन पर पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के साथ मिलकर पाकिस्‍तानी सेना के खिलाफ गतिविधियां चलाने का आरोप लगाया गया है।

इमरान सरकार के इस करतूत की विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है। उधर, इमरान ने दावा किया है कि उन्‍हें इस एफआईआर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इससे पहले पाकिस्‍तानी सेना की पोल खोल रहे नवाज शरीफ के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक नवाज शरीफ के खिलाफ लाहौर में यह मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर में कहा गया है कि नवाज शरीफ ने लंदन में भड़काऊ भाषण देकर पाकिस्‍तान के प्रतिष्ठित संस्‍थानों के खिलाफ साजिश रची।

पाक सेना की आलोचना करने पर POK के कथित पीएम पर राजद्रोह का केस – Legend News

इमरान को उखाड़ फेंकने की रणनीति तैयार, मौलाना ‘डीजल’ बने विपक्षी गठबंधन के नेता

एफआईआर में कहा गया है कि नवाज शरीफ के इन भाषणों का मकसद पाकिस्‍तान को गुंदागर्दी करने वाला राज्‍य घोषित करना है। इससे एक दिन पहले ही नवाज शरीफ के दामाद कैप्‍टन (रिटायर) मुहम्‍मद सफदर के खिलाफ भी राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। उनके ऊपर देश और संस्‍थानों के खिलाफ लोगों को भड़काने का आरोप लगा था।

भारत नवाज शरीफ की मदद कर रहे: इमरान खान
इससे पहले पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आरोप लगाया था कि भारत पाकिस्‍तानी सेना को कमजोर करने के लिए नवाज शरीफ की मदद कर रहा है। इमरान ने कहा कि नवाज शरीफ सेना पर राजनीतिक हस्‍तक्षेप का आरोप लगाकर एक खतरनाक खेल खेल रहे हैं। उन्‍होंने दावा किया कि पाकिस्‍तान के इतिहास में इस समय सेना और सरकार के बीच सबसे अच्‍छे संबंध हैं। इमरान का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब उन्‍होंने राजनीति में हस्‍तक्षेप और भ्रष्‍टाचार को लेकर सेना के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

इमरान खान ने पाकिस्‍तान के एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, ‘नवाजब शरीफ एक खतरनाक खेल खेल रहे हैं। अल्‍ताफ हुसैन ने भी इसी तरह का खेल खेला था। मुझे 100 फीसदी विश्‍वास है कि भारत पीएमएल एन नेता नवाज शरीफ की मदद कर रहा है।’ उन्‍होंने कहा, ‘अगर हमारी सेना कमजोर होती है तो यह किसके हित में है।’ इमरान ने कहा कि कुछ मूर्ख उदारवादी हैं जो नवाज शरीफ के बयान से सहम‍त हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत से जंग की तैयारी, चीन ने लद्दाख के पास तैनात कीं घातक तोपें, बनाए आधुनिक बैरक:
Next: शो से जाते-जाते मलाइका को ये दुआ दे गईं नोरा फतेही, लिखा भावुक पोस्ट इंडिअस बेस्ट डांसर :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 18 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 18 hours ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.