Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सेंसेक्‍स 39 हजार अंक के पार, IT सेक्‍टर के शेयर में बड़ी गिरावट:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सेंसेक्‍स 39 हजार अंक के पार, IT सेक्‍टर के शेयर में बड़ी गिरावट:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

सप्‍ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की बढ़त के साथ शुरुआत हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 300 अंक से ज्‍यादा बढ़त के साथ 39,300 अंक के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था तो वहीं निफ्टी में भी 85 अंकों की बढ़त रही. निफ्टी 11,600 अंक के करीब आ गया. शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्‍टर के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे. इन्‍फोसिस में 2 फीसदी तक की गिरावट रही तो वहीं टीसीएस के शेयर भी एक फीसदी से ज्‍यादा लुढ़क गए|

Stock Market Today: Sensex, Nifty tank over 6.5% on Reliance Industries  selloff; SBI shares crash over 9 pct | Zee Business

आपको बता दें कि बीते कारोबारी दिन यानी सोमवार को टीसीएस के शेयर में सात फीसदी बढ़त दर्ज की गई थी. दरअसल, कंपनी ने कहा है कि वह इस सप्ताह शेयरों की फिर से खरीद के प्रस्ताव पर विचार करेगी, जिसके बाद उसके शेयरों में तेजी देखने को मिली. इसके साथ ही कंपनी 10 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण को हासिल करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरी भारतीय कंपनी बन गई|

Sensex tumbles 336 points ahead of GDP data | Business News,The Indian  Express

क्‍यों बाजार में आ रही तेजी
हाल के दिनों में बाजार को ट्रंप की सेहत में सुधार, अमेरिका और भारत में राहत पैकेज की चर्चा, भारत में चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों और ऋण की किस्त स्थगन पर उच्चतम न्यायालय के फैसले से उम्मीद बंधी हुई है. यही वजह है कि भारती शेयर बाजार में बढ़त दिख रही है. बता दें कि आईटी और बैंकिंग शेयरों में तेजी के चलते शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन बढ़त देखने को मिली. प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 277 अंक चढ़कर बंद हुआ. इसी तरह एनएसई निफ्टी 86.40 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 11,503.35 पर ठहरा|

share pledge: Promoter share pledge: India's own subprime? - The Economic  Times
निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी स्पाइस जेट के शेयर में एक फीसदी से अधिक की बढ़त रही. दरअसल, कंपनी ने दिल्ली और मुंबई से लंदन के लिए सीधी उड़ान चार दिसंबर से शुरू करने का ऐलान किया है. कंपनी ने दावा किया कि लंदन के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने वाली पहली भारतीय बजट एयरलाइंस होगी. स्‍पाइसजेट ने कहा कि दोनों देशों के बीच हुए द्विपक्षीय विशेष उड़ान समझौते (एयर बबल पैक्ट) के तहत ही कंपनी इन उड़ानों का परिचालन करेगी. इसके लिए कंपनी तीन एयरबस ए330-90 नियो विमानों का उपयोग करेगी|

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नेपाल में PM मोदी और नवाज शरीफ ने की गुप्त मीटिंग, इमरान के राजनीतिक सलाहकार का आरोप:-
Next: सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ऑनलाइन शॉपिंग में चप्पलों का ऑर्डर, आरोपित गिरफ्तार:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 21 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 22 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.