Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ऑनलाइन शॉपिंग में चप्पलों का ऑर्डर, आरोपित गिरफ्तार:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ऑनलाइन शॉपिंग में चप्पलों का ऑर्डर, आरोपित गिरफ्तार:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

समाजवादी पार्टी के नेता आशीष कनौजिया ने सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए चप्पलें भेजने के अपने कृत्य का सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार भी किया। आशीष की पोस्ट वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने गौतमपल्ली थाने में केस दर्ज कर आरोपित समाजवादी पार्टी के नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ: सपा नेता ने Amazon से CM योगी के पते पर भिजवाया आपत्तिजनक सामान,  गिरफ्तार

समाजवादी पार्टी के नेता आशीष कन्नौजिया ने हाथरस कांड में विरोध जताने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर ऑनलाइन चप्पल ऑर्डर कर दिया। गौतमपल्ली पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर चंद्रशेखर के मुताबिक आरोपित समाजवादी पार्टी के नेता ने ऑनलाइन शॉपिंग के लिए 109 रुपए का भुगतान भीम ऐप से किया था। उसने सीएम योगी के पते पर चप्पल भेजा था और ऑर्डर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल से ऑर्डर को कैंसल करवा दिया गया है।


पुलिस ने कंपनी से बात कर आर्डर कैंसिल कराकर राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि इस संबंध में थाने के एसएसआइ अवधेश त्रिपाठी के तहरीर पर एफआइआर दर्ज हुई। सोशल मीडिया पर युवक का मेसेज वायरल हुआ। इस मेसेज में आशीष कनौजिया नामक युवक ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम से एक जोड़ी चप्पल अमेजॉन शापिंग साइट से बुक कराई थी। उसने चप्पल की कीमत 109 रुपये भीम ऐप से भुगतान किया और शिपिंग एड्रेस सीएम आवास का डाला था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सेंसेक्‍स 39 हजार अंक के पार, IT सेक्‍टर के शेयर में बड़ी गिरावट:-
Next: ज़ईफाईव पर रिलीज हुई फिल्म अरेंज्ड मैरिज और अनामिका, दोनों की कहानी है अनोखी और किरदार भी हैं जबरदस्त:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 21 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 22 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.