Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पाकिस्तान में गेहूं के दाम ने तोड़ी आम आदमी की कमर दाम पंहुचा 60 रुपये प्रति किलो
  • जीवन शैली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पाकिस्तान में गेहूं के दाम ने तोड़ी आम आदमी की कमर दाम पंहुचा 60 रुपये प्रति किलो

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Pak-PM-Imran-Khan

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में महंगाई की मार बढ़ती जा रही है. हालात ये हैं कि अब गेहूं का दाम आसमान छू रहा है और पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. पाकिस्तान में अभी गेहूं का दाम 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. जो अबतक का सबसे ऊंचा रेट है. पाकिस्तान की सरकार तमाम कोशिशों के बाद भी दाम को 2400 रुपये प्रति 40 किलो से नीचे नहीं रख पाई है.

पाकिस्तानी मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में भी कुछ ऐसे ही हालात बने थे जब गेहूं के लिए काफी मुश्किलें पैदा हो रही थीं. अब फिर इस साल अक्टूबर में यही हाल हो गया है, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिसंबर तक हालात और बिगड़ सकते हैं.

Retail Inflation Quickens To 5.76% In May - महंगाई की मार ने आम आदमी की तोड़ी  कमर, सरकार आंकड़ों में मस्त | Patrika News

दाम में बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में अनाज एसोसिएशन ने सरकार से अपील की है कि उन्हें फंड दिया जाए, ताकि वक्त पर फसल पैदा हो सके और दाम में कटौती आ पाए. हालांकि, ना तो केंद्र सरकार और ना ही किसी प्रांत की सरकार की ओर से फंड देने का भरोसा दिया गया है.

यूपी में बेमौसम बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर, CM योगी ने दिए भरपाई के  निर्देश | lucknow - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट-ब्रेकिंग  न्यूज़ ...

अब पाकिस्तान की ओर से रूस से गेहूं की खेप मंगाई जा रही है. रूस से आ रहा अनाज इस महीने करीब 2 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच जाएगा. पाकिस्तान में अब प्रधानमंत्री इमरान खान को प्रस्ताव भेजा जाएगा कि रोटी की तरह ही गेहूं, चीनी और चिकन के दाम को फिक्स किया जाए.

गेहूं के दामों में 12-15% की बढ़ोतरी, FCI खुले बाजार में बेचेगा गेहूं|business  Videos in Hindi - हिंदी वीडियो, लेटेस्ट-ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी वीडियो में

दूसरी ओर पाकिस्तान में बीज को लेकर भी मारा मारी मची है. किसानों और बीज कॉर्पोरेशन ने सरकार से 24 घंटे के अंदर दाम तय करने की मांग की है. हालांकि, अगर पिछले साल से तुलना करें तो अभी पाकिस्तान में महंगाई की दर कम है लेकिन विशेषज्ञों ने इसके बढ़ने की आशंका जताई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोरोना रिपोर्ट आई नेगटिव
Next: भारत में Vivo V20 ,13 अक्टूबर को होगा लॉन्च 30 हजार के अंदर होगी कीमत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.